फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police applied third degree with shamful act to women.

पुलिस ने थर्ड डिग्री अपनाकर महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

Mon, 04 May 2015 06:44 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Police applied third degree with shamful act to women.

नौ तोला सोना चोरी करने की आरोपी महिला से जुर्म कुबूल करवाने के लिए कोतवाली पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। नियमों को ताक पर रख कर तीन पुरुष पुलिस वालों ने महिला से पूछताछ करने के लिए उसकी बेरहमी से पिटाई की।

विज्ञापन


इसके बाद कुछ भी बरामद न होने पर पुलिस ने उसे कहीं भी शिकायत न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया। यह आरोप महिला के परिजनों ने लगाए हैं। परिजनों ने महिला को नाजुक हालत में बीके में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


परिजन मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और मानवाधिकार आयोग में करने की तैयारी कर रहे हैं। दलित महिला एनएच निवासी नवीन शर्मा के यहां झाड़ू-पोंछे का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनरी से पैर बांधकर बरसाईं लाठियां

Police applied third degree with shamful act to women.

महिला का आरोप है कि वहां तीन पुलिस वाले उसे पहली मंजिल पर बने एक कमरे में ले गये। कमरा अंदर से बंद करने के बाद उसकी ही चुनरी से उसके दोनों पैर बांध दिए गए।

पेट के बल लिटा कर एक पुलिस वाले ने उसकी पीठ को पैर से दबाया और दो पुलिस वालों ने उसके तलवों पर लाठियां बरसाईं। वह चोरी से इनकार करती रही और पुलिस वाले लाठी चलाते रहे।

महिला ने बताया कि पिटाई से बचने के लिए उसने जेवर घर में ढूंढने का बहाना बनाया। इस पर पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। सारा घर खंगाल डाला लेकिन कोई कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ।

चोरी की आशंका के चलते हिरासत में‌ लिया

Police applied third degree with shamful act to women.
शनिवार को नवीन शर्मा के परिवार को किसी विवाह समारोह में शामिल होने जाना था। विवाह कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहीं पत्नी नीतू शर्मा ने देखा कि अलमारी से सब जेवरात गायब हैं।

उन्होंने नौकरानी पर चोरी की आशंका जताते हुए रविवार को कोतवाली में मौखिक शिकायत की। शांति का कहना है कि रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दो पुलिस वाले और तीन अन्य लोग उसे घर से कोतवाली बुला ले गए।

करीब तीन घंटे चली मारपीट और पूछताछ में पुलिस को कुछ भी पता नहीं चला।

शिकायत ना करने की दी धमकी

Police applied third degree with shamful act to women.

इधर महिला के पति राजेंद्र प्रसाद और मोहल्ले के करीब पचास लोग कोतवाली पहुंच गए। शांति ने बताया कि भीड़ देखकर पुलिस वालों ने उसे यह हिदायत देते हुए छोड़ दिया कि कहीं शिकायत नहीं करना वरना ठीक नहीं होगा।

दर्द से तड़पती महिला को परिजनों ने सोमवार को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पति राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और मानवाधिकार आयोग से करेंगे।

कोतवाली प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि रविवार को वह विभागीय बैठक के सिलसिले में मधुबन गए हुए थे। महिला को उसका मकान मालिक ही साथ में कोतवाली लाया था। महिला के खिलाफ चोरी का नामजद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed