फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police and the entire team of administration came to stop sellers from selling crackers

पटाखा कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान, बिक्री रोकने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

Thu, 12 Oct 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 12 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
police and the entire team of administration came to stop sellers from selling crackers
दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्र्ती पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला

जनपद में पटाखों की बिक्री पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन का पूरा महकमा लगा दिया गया है। डीएम ने एसडीएम से लेकर थानों तक सभी को अपने क्षेत्र में पटाखों की अवैध बिक्री पर कड़ी नजर रखने को कहा है। एसडीएम ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में पटाखों की बिक्री को प्रतिबंधित किया है। कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए ही जनपद में दिवाली पर अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं किए गए। वहीं जिन लोगों ने पटाखों का भंडारण किया हुआ है, या बिक्री कर रहे हैं तो उनको पकड़ने और कानूनी कार्रवाई के लिए दादरी, जेवर और सदर एसडीएम नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पटाखो की दुकानों की ली गई तलाशी

police and the entire team of administration came to stop sellers from selling crackers
दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्र्ती पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला

इनके द्वारा अभियान चलाया जाएगा, जिन लोगों के द्वारा पटाखों का कारोबार किया जाता रहा है। उनको चिंहित करके उनके भवनों की जांच की जाएगी। अगर किसी स्थान पर पटाखे पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दादरी के उपजिलाधिकारी अमित कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा ने बुधवार को पुलिस बल के साथ दादरी नगर में नगर के रेलवे रोड, जीटी रोड, जारचा रोड और बड़ा बाजार में पटाखा बेचने वाले के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानों पर तलाशी ली गई।

​अभियान से कुछ व्यापारी दुकान बंद कर फरार हो गए। अभियान के दौरान कोई पटाखा नहीं मिला। उपजिलाधिकारी अमित कुमार का कहना है कि पटाखों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। अगर कोई पटाखा बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed