मुठभेड़ में बदमाशों ने सिपाही को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के इरादे से के एक मकान में घुस रहे बदमाशों और गश्त पर निकली पीसीआर पर तैनात सिपाहियों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर भाग रहे एक बदमाश ने पकड़े जाने के डर से पीछा कर रहे एक सिपाही को गोली मार दी।
गोली लगने के बावजूद सिपाही ने बदमाश का पीछा जारी रखा, लेकिन बदमाश अंधेरे में भाग निकले। घायल सिपाही को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आपरेशन के बाद उसके हाथ में लगी गोली निकाल दी गई।
एसएसपी ने घायल सिपाही की बहादुरी पर पांच हजार व आईजी जोन ने पंद्रह हजार रुपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने विशेष टीम बना कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नोएडा सेक्टर-71 का है मामला
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात तीन बजे के आसपास सेक्टर-71 के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी केएक मकान में बदमाश घुसने की सूचना गार्डों ने गश्त पर निकली पीसीआर-15 को दी।
पीसीआर पर तैनात आरक्षी चालक गोपाल यादव, सिपाही आदित्य शुक्ला व विजय यादव ने पीसीआर से उतर कर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया।
आदित्य व विजय यादव एक बदमाश के पीछे भागे जबकि गोपाल यादव एक अन्य बदमाश के पीछे भागा। उसने दौड़ा कर बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर बदमाश ने तमंचे से गोपाल यादव पर फायर कर दिया।
पैदल ही भाग गए बदमाश
गोली उसके हाथ में जा लगी और उसकी पकड़ बदमाश पर ढीली हो गई और बदमाश भाग निकला। गोली लगने से घायल सिपाही गोपाल को साथी सिपाही उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल ले गए।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को सेक्टर-66 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर एसपी सिटी योगेश सिंह, सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव व थाना सेक्टर-58 प्रभारी के अलावा फेज टू व सेक्टर-49 प्रभारी भी दल बल के साथ पहुंच गए।
बदमाशों की तलाश में सुबह आठ बजे तक काबिंग कराई गई लेकिन फरार दोनों बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। बदमाशों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं। बदमाश मौके से पैदल ही भागे हैं। आशंका है कि वह आसपास के गांव में ही रह रहे हैं। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।