फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police alerted, barricading in the streets around Tikri Border

टिकरी बॉर्डर के पास की कॉलोनियों की गलियों में लगाए गए विशालकाय पत्थर

Sat, 02 Jan 2021 01:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 02 Jan 2021 01:20 PM IST
सार

  • पुलिस सतर्क हुई, टीकरी बॉर्डर के आस-पास की गलियों में लगाई बैरीकेडिंग

विज्ञापन
Police alerted, barricading in the streets around Tikri Border
टिकरी बॉर्डर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाइवे खेड़ा बॉर्डर पर वृहस्पतिवार को बैरीकेडिंग तोड़कर किसान दिल्ली की तरफ बढ़ गए, जिसका असर शुक्रवार को टिकरी बॉर्डर पर दिखाई दिया। टिकरी बॉर्डर पर किसानों का हुजूम लगातार बढ़ रहा है। किसानों की बढ़ती ताबात को देखकर पुलिस अधिक सतर्क दिखाई दे रही है। अब पुलिस ने टिकरी बॉर्डर के आस पास की गलियों में भी बैरीकेडिंग लगा दिया है। जहां से अब केवल पैदल ही आना-जाना मुनासिब है।

विज्ञापन


पुलिस टिकरी बॉर्डर पर डटे किसानों को किसी भी सूरत में आगे बढ़ने से रोकने के लिये कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती। यदि किसानों को रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त की बात हो तो टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने भारी इंतजाम किया हुआ है। शुरुआत में यहां पर पुलिस ने तीन लेयर की बैरीकेडिंग कर रखी थी। 
विज्ञापन


देखते ही देखते इन बैरीकेडिंग को लोहे की जंजीरों से बांधने का सिलसिला शुरू कर दिया गया था। बाद में लगभग 500 मीटर तक सड़क के दोनों तरफ विशालकाय पत्थरों को रख दिया गया था। दो दिन पहले सड़क के दोनों तरफ बड़े बड़े सोलह टायर वाले ट्राले भी लगा दिये गए थे। ताकी दिल्ली की तरफ ट्रैक्टरों के बढ़ने की सभी संभावनाओं पर विराम लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दिल्ली पुलिस ने आस पास की गलियों में भी पत्थरों को रखवा दिया है। ताकि इन रास्तों का भी प्रयोग दिल्ली में घुसने के लिये ना किया जा सके। इन गलियों का इस्तेमाल किसान आंदोलन में शामिल होने वाले तमाम लोग करते हैं। जहां से अब केवल पैदल गुजरना ही संभव है। इन गलियों से दो पहिया वाहनों को भी लेकर जाना संभव नहीं है।


किसानों का प्रदर्शन जारी, बॉर्डर की ओर जाने से बचे
किसानों का प्रदर्शन कब तक चलेगा यह कह पाना अभी मुश्किल है। ऐसे हालात में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि जाम से बचने के लिए लोग बॉर्डर की तरफ जाने से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed