फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police alert on Independence Day and Muharram in Delhi special monitoring is being done

Independence Day: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस और मुहर्रम पर पुलिस सतर्क, ऐसे इलाकों में रखी जा रही विशेष नजर

Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए पुलिस सभी जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया और इलाके में गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों की मदद से लोगों से संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूक कर रही है। इसके साथ ही किराएदारों, घरेलू सहायकों, ड्राइवर और कर्मचारियों के सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Police alert on Independence Day and Muharram in Delhi special monitoring is being done
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस और मुहर्रम पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क है। पुलिस ने सुरक्षा की रूपरेखा तैयार करने के साथ अमन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। अमन कमेटी के सदस्यों को इलाके में नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तत्काल देने के लिए कहा गया है। खासकर दंगा प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए पुलिस सभी जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया और इलाके में गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों की मदद से लोगों से संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूक कर रही है। इसके साथ ही किराएदारों, घरेलू सहायकों, ड्राइवर और कर्मचारियों के सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस होटलों और गेस्ट हाउस के अलावा पार्किंग की भी जांच कर रही है। वहीं मुहर्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस लगातार बैठक कर रही है। उन इलाके में सुरक्षा पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है जो पिछले दिनों दंगा प्रभावित क्षेत्र रहा है। अमल कमेटी की बैठक में क्षेत्र में कानून और व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में पुलिस की मदद करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed