फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police alert in faridabad, heavy vehicles not allowed after 10 in night

पुलिस अलर्ट: रात 10 बजे से भारी वाहनों को दिल्ली जाने से रोका

Sat, 23 Jan 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
police alert in faridabad, heavy vehicles not allowed after 10 in night

फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट के चलते फरीदाबाद पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर और दिल्ली की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी है। भारी वाहनों सहित दुपहिया और कारों की कड़ी चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात दस बजे पुलिस ने फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर रिहर्सल की और भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री रोक दी। रिहर्सल शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार दोपहर डेढ़ बजे तक चली।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने भारी वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने इन वाहनों में भरे माल और कागजातों की भी जांच की।

एसएचओ ट्रैफिक मित्रपाल ने बताया कि अगली रिहर्सल 25 जनवरी की रात 10 से शुरू हो जाएगी, जिसमें भारी वाहनों को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हो जाने पर 26 जनवरी की देर शाम ही वाहनों को जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में बॉर्डर पर लगा जाम   
शुक्रवार रात हुई रिहर्सल में पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नजर रखी। फरीदाबाद-बदरपुर रोड, सूरजकुंड-दिल्ली रोड और बाईपास पर पल्ला चौक के पास भारी वाहनों को रोक दिया गया था।

इन वाहनों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत नहीं थी, जिस कारण पुलिस ने इन वाहनों को रोड के साइड में ही खड़ा करवा दिया। इसके चलते दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई।

ड्यूटी करके घर लौट रहे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे बुरा हाल तो सूरजकुंड की ओर से दिल्ली के सरिता विहार जाने वाले रोड पर रहा, यहां रात दस बजे के बाद काफी लंबा जाम लग गया।

इस दौरान कई कार चालकों को यूटर्न लेकर सूरजंकुड से बड़ख़ल होते हुए नेशनल हाईवे से दिल्ली जाना पड़ा। बदरपुर-फरीदाबाद टोल प्लाजा पर भी वाहनों की आवाजाही धीमी रही।

पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेड लगाए। पल्ला चौक से नहर के किनारे बदरपुर दिल्ली की ओर जाने वाले छोटे रास्तों पर भी पुलिस की नजर रही।

काली फिल्म लगे वाहनों का हो रहा चालान
नेशनल हाईवे से गुजर रहे वाहनों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। शनिवार को पुलिस ने बदरपुर टोल प्लाजा से पहले रिलायंस मार्ट के सामने दिल्ली जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की।


इस दौरान कार चालकों, दुपहिया वाहनों व सामान ढोने वाले ऑटो की कड़ी चेकिंग हुई। पुलिस ने काली फिल्म लगी कारों में से फिल्म उतारी और कई वाहनों के चालान भी किए।

दिल्ली की ओर सामान ले जाने वाले ऑटो व छोटी गाड़ियाें की भी चेकिंग जारी है। बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस व एक्साइज की टीम ने वाहनों का चालान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed