{"_id":"ae6b3a61973197676c97d0ad0d4f127d","slug":"police-accused-third-degree-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से बच्चा चोरी मामला: पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से बच्चा चोरी मामला: पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल से चोरी हुए बच्चे के पिता बब्लू दास ने ऊंचागांव क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ उसकी सास और उस पर थर्ड डिग्री टार्चर करने का आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त चंद्रशेखर से शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित ने चोरी हुए बच्चे की तलाश के लिए अस्पताल स्टाफ से पूछताछ करने और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
मालूम हो कि पटेल नगर निवासी बबलूदास ने 27 जनवरी 2016 को गर्भवती पत्नी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दिन उसकी पत्नी राखी ने ऑपरेशन के जरिए दो पुत्रों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
बबलू के मुताबिक 29 जनवरी की रात वह दोनों बच्चों को अस्पताल में देख कर लौटा था। 30 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचा तो एक बच्चा गायब था।
उन्होंने बच्चा गायब होने की बात अस्पताल स्टाफ को बताई। काफी ढूंढने पर भी बच्चा नहीं मिला। सूचना मिलने पर उसके परिजन और कॉलोनी के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
बब्लू का आरोप है कि पुलिस उसे और सास को रिपोर्ट लिखाने के बहाने अपने साथ ऊंचागांव क्राइम ब्रांच ले गई। यहां पुलिस ने दोनों पर खुद ही बच्चा चोरी करने की बात कुबूल करने का दबाव डालते हुए थर्ड डिग्री टार्चर दिया।
आरोप है कि जब सास के सामने पुलिस बब्लू को फांसी पर लटकाने की तैयारी कर रही थी तो उसे बचाने के लिए डरी हुई वृद्धा ने बच्चा चोरी करने की बात कुबूल कर ली।
उनका आरोप है कि पुलिस पिटाई के बाद सरकारी अस्पतालों ने इलाज और मेडिकल करने से इनकार कर दिया। मजबूरी में निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
जिला उपायुक्त से मिले बबलू के परिजनों ने मांग की है कि चोरी हुए बच्चे की तलाश करवाई जाए, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ से भी पूछताछ की जाए।