{"_id":"5dfaca408ebc3e88007295aa","slug":"police-accused-of-vandalism-by-entering-a-disabled-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलमपुर बवालः पुलिस पर दिव्यांग की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलमपुर बवालः पुलिस पर दिव्यांग की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप
Thu, 19 Dec 2019 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
seelampur protest
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर में मंगलवार को हुए उपद्रव के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं। सीलमपुर मार्केट लाल बत्ती के पास ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले दिव्यांग दुकानदार अनीस मलिक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी दुकान में घुसकर शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
साथ ही कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान को तोड़ डाला। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। अनीस ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
अनीस मलिक ने बताया कि मंगलवार को वह बलवे के समय वह दुकान पर नही था। उसके दो कर्मचारी वहां मौजूद थे। चार बजे के आसपास अचानक चार-पांच पुलिसकर्मी उसकी दुकान में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार का कहना है कि तोड़फोड़ और मारपीट की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
धारा 144 की वजह से कई धरने-प्रदर्शन रद्द.
उत्तर-पूर्वी जिले में धारा-144 लागू होने की वजह से बुधवार को पहले से तय कई धरने-प्रदर्शन को रद्द करना पड़ा। सीलमपुर विधायक हाजी इशराक खान ने बुधवार को धरने का एलान किया था। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक वीर सिंह धिंगान ने नंद नगरी एसडीएम कार्यालय के पास धरने का आयोजन किया था।
हाथ में फटा आंसू गैस का गोला, हथेली के चिथड़े उड़े
सीलमपुर में उपद्रव के दौरान रईस कुरैशी (50) ने पुलिस द्वारा चलाए गए आंसू गैस को उठाकर वापस फेंकने का प्रयास किया। इसी दौरान गोला उसके हाथ में फट गया। इसकी वजह से रईस की हथेली के चिथड़े उड़ गए।
रईस के बेटे वसीम ने बताया कि उसके पिता जामा मस्जिद से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो से उतरते ही गोला एक महिला के पास आकर गिरा। उसके पिता ने गोला उठाकर दूर फेंकने का प्रयास किया तो वह हाथ में फट गया।
पुलिस ने बेगुनाहों को पकड़ा : परिजन
सीलमपुर में उपद्रव के आरोप में पकड़े गए दानियाल के मामा मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि जो लोग असली गुनहगार हैं, वह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मुस्तफा ने बताया कि दानियाल परिवार के साथ जाफराबाद में रहता है।
गिरफ्तारी के समय वह घर से काम के लिए निकला था। रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके भांजे का उपद्रव से कोई लेना देना नही है। इसी तरह के आरोप इस्लाम नामक युवक के परिजनों ने भी लगाए। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।