फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   polariazation high will be on gautam buddh nagar seat

गौतमबुद्ध नगर सीट पर फिर बदले समीकरण

Fri, 04 Apr 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 04 Apr 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
polariazation high will be on gautam buddh nagar seat

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार पल-पल में बदलाव हो रहे हैं लेकिन बृहस्पतिवार को जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया, उससे राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया।

विज्ञापन


अब आगे क्या होगा, आज की स्थिति में तरह-तरह की चचाएं चल रही हैं। कांग्रेस का वोट बैंक, ठाकुर और मुस्लिम किधर जाएंगे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

सीट पर एक काला धब्बा यह लग गया है कि इससे पहले किसी ने इस तरह से पल्टी नहीं मारी थी। मतदान को एक सप्ताह बचा है, कांग्रेस को मझधार में छोड़कर तोमर भाजपा में शामिल हुए हैं। अब सवाल यह उठता है कि कांग्रेस का वोट बैंक कहां जाएगा। जैसा कि पार्टी दावा कर रही थी कि एक मात्र ठाकुर प्रत्याशी होने के कारण उसे ठाकुरों का वोट मिलता।
विज्ञापन


इसके अलावा मुस्लिम वोट भी कांग्रेस को मिलते रहे हैं। अगर पिछले विधान सभा चुनाव का आकलन करें तो खुर्जा मुस्लिम बाहुल्य होने से वहां पर कांग्रेस का प्रत्याशी जीता है और जेवर विधान सभा में मुस्लिम-ठाकुर के चलते ही प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा। इतना ही नहीं दादरी में काफी संख्या में मुस्लिम वोट हैं, प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत दादरी का ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर और मुस्लिम वोटों का बंटवारा होना है। अब मैदान में बसपा प्रत्याशी सतीश अलावा, सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह भाटी और भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ही प्रमुख रूप से मैदान में रह गए हैं। गुर्जर वोट तो गुर्जर बिरादरी में ही जाता रहा है।


कांग्रेस का शहरी वोट और देहात क्षेत्र का वोट असमंजस में पड़ गया है कि अब क्या किया जाए। किसे अपना नेता माना जाए। यह सब कुछ वोटरों को ही तय करना है। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में कोई नया प्रत्याशी भी नहीं हो सकता है। यह क्षेत्र के लिए पहला राजनीतिक कटु अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed