फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poisonous air and contaminated Yamuna...foreign birds do not like to come to Delhi.

नदी से किनारा : जहरीली हवा और दूषित यमुना...विदेशी पक्षी पसंद नहीं कर रहे दिल्ली आना

Sat, 09 Nov 2024 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 06:46 AM IST
सार

विदेशी प्रजातियों के पक्षी दिल्ली से दूरी बना रहे हैं। जहां अब तक यमुना का किनारा विदेशी पक्षियों की अठखेलियों से गुलजार होता था, वहां अब तक इनकी संख्या के साथ प्रजातियों में भी कमी देखने को मिली है।

विज्ञापन
Poisonous air and contaminated Yamuna...foreign birds do not like to come to Delhi.
निगम बोध घाट पर पहुंचे प्रवासी परिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में जहरीली हवा और यमुना नदी के दूषित पानी से विदेशी पक्षियों के आगमन पर गंभीर असर पड़ा है। विदेशी प्रजातियों के पक्षी दिल्ली से दूरी बना रहे हैं। जहां अब तक यमुना का किनारा विदेशी पक्षियों की अठखेलियों से गुलजार होता था, वहां अब तक इनकी संख्या के साथ प्रजातियों में भी कमी देखने को मिली है।

विज्ञापन


हालांकि, विशेषज्ञ अभी इसका विश्लेषण कर रहे हैं। यहां चार से पांच प्रजातियों के विदेशी पक्षियों को ही अब तक देखा गया है, जबकि बीते वर्ष इस समय तक छह से सात प्रजातियों को देखा गया था। यूरोप से लेकर मध्य एशिया व चीन से सफर तय कर यह विदेशी पक्षी आते हैं।
विज्ञापन


यमुना के किनारे और यमुना बायो डायवर्सिटी पार्क में अपना डेरा धीरे-धीरे डाल रहे हैं, जबकि चिड़ियाघर में भी कुछ ही विदेशी परिंदों ने दस्तक दी है। बदलते मौसम को देखते हुए इस वर्ष यूरेसियन कूट देरी से आए हैं। इन्होंने इस बार 25 अक्तूबर को दस्तक दी, जबकि यह 2023 में 21 अक्तूबर, 2022 में 15 अक्तूबर व 2021 में 19 अक्तूबर को यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ब्लैक रेड स्टार्ट प्रजाति के पक्षियों को अभी तक देखा नहीं गया है। इन्होंने बीते वर्ष 12 अक्तूबर को दस्तक दी थी। यह 2022 में 5 अक्तूबर और 2021 में दो अक्तूबर को यहां पहुंचे थे। चीन से अभी ग्रेट कॉर्मोरेंट, नॉर्दन पिनटेल यूरोप और ग्रेलैग गूज आए हैं। ये प्रवासी पक्षी यमुना घाट पर नजर आने लगे हैं। इन विदेशी मेहमानों में साइबेरियन सिगल्स भी शामिल हैं।

प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं परिंदे
आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाने और यमुना नदी के प्रदूषित होने से यह पक्षी दिल्ली पहुंचने से पहले राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed