फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   poison in school's handpump, many students get sick.

हैंडपंप में ‘जहर’, 24 बच्चे बीमार, 6 गंभीर

Fri, 26 Sep 2014 08:39 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
poison in school's handpump, many students get sick.

मोदीनगर के कुन्हेड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में हैंडपंप से ‘जहरीला’ पानी पीने से 24 बच्चों और तीन अध्यापकों की हालत बिगड़ गई। इनमें से छह की हालत गंभीर बनी है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीएम और एसएसपी ने खुद अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। प्रधानाध्यापक ने निवाड़ी थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा हैंडपंप से सैंपल लेने के बाद उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


शाम तक 9 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जबकि 15 अभी भी भर्ती हैं। डीएम विमल कुमार शर्मा का कहना है कि हैंडपंप में किसी शरारती तत्व ने जहरीला पदार्थ डाल दिया होगा, जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते दर्द से चिल्लाने लगे बच्चे

poison in school's handpump, many students get sick.

मुरादनगर ब्लाक के इस पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 117 बच्चे पढ़ते हैं। प्रधानाध्यापक बलवान यादव ने बताया कि सुबह सात बजे कक्षा आठ की छात्रा आंचल एवं आरती ने पानी पीया। कुछ ही देर में दोनों के पेट में दर्द होने लगा।


जब तक कोई कुछ समझ पाता अन्य बच्चों ने भी पानी पी लिया और देखते ही देखते सभी बच्चे दर्द से चिल्लाने लगे। स्कूल के शिक्षक रत्तीराम निवासी कुन्हेड़ा, विशाल चौधरी मोदीनगर एवं शिक्षिका कौशल निवासी सलेमाबाद मुरादनगर ने हैंडपंप से पानी पीकर देखा तो उनकी भी हालत बिगड़ गई।

तब पता चला कि पानी जहरीला हो गया है। तत्काल सभी के अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ने सभी बच्चों का निशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

तस्वीरें: जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed