{"_id":"cd7cc43cb32a1444ffa278747e72c01e","slug":"point-one-end-and-jam-on-gt-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर खत्म होगा एक और जाम प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर खत्म होगा एक और जाम प्वाइंट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर जीडीए ने जीटी रोड पर मेरठ तिराहे के पास एक और जाम प्वाइंट खत्म कर दिया है। साईं उपवन के पास निर्माणाधीन अंडरपास का काम पूरा कर लिया गया है।
बुधवार को छोटी दिवाली पर जीडीए ने अंडरपास को जनता के लिए खोलने की तैयारी की है। जीडीए वीसी संतोष यादव दोपहर में अंडरपास का निरीक्षण करेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो शाम तक अंडरपास केजरिए वाहन दौड़ने लगेंगे।
अमर उजाला ने छोटी दिवाली पर अंडरपास शुरू होने की खबर 15 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित की थी। अंडरपास बनने से राजनगर एक्सटेंशन रोड के जरिए मेरठ से आने वाले वाहनों को दिल्ली जाने में आसानी होगी।
करीब ढाई वर्ष पहले जीडीए ने 250 करोड़ की लागत से छह लेन की राजनगर एक्सटेंशन रोड का निर्माण किया था। हिंडन किनारे से होकर यह रोड एएलटी कट के पास एनएच-58 से जुड़ती है।
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक बायीं ओर मुड़कर रोड के जरिए मेरठ रोड पर पहुंचता है। मेरठ रोड से आने वाले वाहनों के लिए जीटी रोड पर कोई विकल्प नहीं है।
यहां पहुंचे वाहन उल्टी दिशा में घुसकर मोहन नगर की ओर जाते हैं। ऐसे में हिंडन पर जाम तो लगता ही है, साथ ही दुर्घटनाएं भी होती है।
जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि मेरठ तिराहे पर अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है। बुधवार को इसका निरीक्षण कर सेफ्टी बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी।
सबकुछ ठीक पाए जाने पर अंडरपास जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मेरठ से आने वाला ट्रैफिक इसके जरिए दिल्ली जाएगा। सबवे केजरिए हल्के वाहन निकल सकेंगे।