फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Point one end and jam on GT Road.

जीटी रोड पर खत्म होगा एक और जाम प्वाइंट

Wed, 22 Oct 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 22 Oct 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
Point one end and jam on GT Road.
दिवाली पर जीडीए ने जीटी रोड पर मेरठ तिराहे के पास एक और जाम प्वाइंट खत्म कर दिया है। साईं उपवन के पास निर्माणाधीन अंडरपास का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को छोटी दिवाली पर जीडीए ने अंडरपास को जनता के लिए खोलने की तैयारी की है। जीडीए वीसी संतोष यादव दोपहर में अंडरपास का निरीक्षण करेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो शाम तक अंडरपास केजरिए वाहन दौड़ने लगेंगे।

अमर उजाला ने छोटी दिवाली पर अंडरपास शुरू होने की खबर 15 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित की थी। अंडरपास बनने से राजनगर एक्सटेंशन रोड के जरिए मेरठ से आने वाले वाहनों को दिल्ली जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


करीब ढाई वर्ष पहले जीडीए ने 250 करोड़ की लागत से छह लेन की राजनगर एक्सटेंशन रोड का निर्माण किया था। हिंडन किनारे से होकर यह रोड एएलटी कट के पास एनएच-58 से जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक बायीं ओर मुड़कर रोड के जरिए मेरठ रोड पर पहुंचता है। मेरठ रोड से आने वाले वाहनों के लिए जीटी रोड पर कोई विकल्प नहीं है।

यहां पहुंचे वाहन उल्टी दिशा में घुसकर मोहन नगर की ओर जाते हैं। ऐसे में हिंडन पर जाम तो लगता ही है, साथ ही दुर्घटनाएं भी होती है।

जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि मेरठ तिराहे पर अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है। बुधवार को इसका निरीक्षण कर सेफ्टी बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी।

सबकुछ ठीक पाए जाने पर अंडरपास जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मेरठ से आने वाला ट्रैफिक इसके जरिए दिल्ली जाएगा। सबवे केजरिए हल्के वाहन निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed