{"_id":"5ec53db38ebc3e902626ffeb","slug":"poet-dr-kumar-vishwas-tweets-nusrat-fateh-ali-khans-song-describing-lockdown-life-experience","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच कुमार विश्वास का ट्वीट- 'गर यूं ही घर में बैठा रहा, तो मार डालेंगी तन्हाईयां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच कुमार विश्वास का ट्वीट- 'गर यूं ही घर में बैठा रहा, तो मार डालेंगी तन्हाईयां'
Wed, 20 May 2020 07:54 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के नियमों में कई तरह की छूट मिली है, लेकिन घरों में रहकर लोग ऊब गए हैं।
विज्ञापन
इसी बीच समसामिक विषयों पर अपने अनूठे अंदाज में टिप्पणी करने वाले कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लॉकडाउन को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से गायक नुसरत फतेह अली खान द्वारा गाए गए गीत 'गर यूं ही घर में बैठा रहा, मार डालेंगी तन्हाईयां' को शेयर किया है।
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने बड़े ही मजेदार अंदाज में 45 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि 'नुसरत बाबा बहुत पहले ही ये आशंका जाहिर कर गए थे'।
विज्ञापन
इससे पहले भी लॉकडाउन के कारण प्रवासी कामगारों को हो रही परेशानियों को लेकर कुमार विश्वास ने एक मार्मिक कविता साझा की थी। उन्होंने सरकार को लचर व्यवस्था की मार झेल रहे गरीबों के बारे में बताते हुए चेताया था।
कुमार ने ट्वीट किया था कि सड़कों पर गर्मी, भूख, गरीबी, बेरोजगारी से बेदम और बेबस मजदूरों को, जो-जो सरकारें कभी बस, कभी ट्रेन, कभी रजिस्ट्रेशन के नाम पर भेड़-बकरियों की तरह इकट्ठा करके दौड़ा रहीं हैं, उन्हें शायद गरीब की हाय के असर का पता नहीं।
उन्होंने लिखा था कि आग से मत खेलो अंहकारियों, साम्राज्य छोड़ो निशान तक नहीं बचेगा।
नुसरत बाबा बहुत पहले ही ये आशंका ज़ाहिर कर गए थे 😂😂❤️🙏 #LockdownLife pic.twitter.com/BWJJ6e1bkj
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 20, 2020