{"_id":"649c48cac1e69a681a0e84a7","slug":"pm-to-attend-du-centenary-closing-ceremony-on-june-30-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 30 जून को डीयू शताब्दी समापन समारोह में शामिल होंगे पीएम, बहिष्कार करेंगे कांग्रेस से जुड़े शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 30 जून को डीयू शताब्दी समापन समारोह में शामिल होंगे पीएम, बहिष्कार करेंगे कांग्रेस से जुड़े शिक्षक
Wed, 28 Jun 2023 08:40 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 28 Jun 2023 08:40 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होने वाले डीयू शताब्दी समापन समारोह में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में कांग्रेस से जुड़े शिक्षक 30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का बहिष्कार करेंगे। शिक्षक संगठन भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक कांग्रेस (इंटेक) ने बुधवार को घोषणा की है कि वे मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर डीयू में उनके दौरे का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होने वाले डीयू शताब्दी समापन समारोह में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि हैं। इंटेक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर की हिंसा पर एक शब्द नहीं बोला है। जबकि वहां दो माह से हिंसा हो रही है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि मणिपुर संकट और डीयू के शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं को लेकर भारत सरकार का रवैया उदासीन है। इसके विरोध में इंटेक ने प्रधानमंत्री के दौरे का बहिष्कार करने का फैसला किया है। शिक्षक संगठन का आरोप है कि मणिपुर के कई विद्यार्थी और शिक्षक वहां उत्पन्न संकट से मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
मणिपुर में कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष करीब दो महीने से चल रहा है। वहां दो महीने से स्कूल और कॉलेज बंद रहने और राज्य में कोई प्रतियोगी परीक्षा आयोजित नहीं होने से शिक्षा क्षेत्र को भी नुकसान हुआ है। जातीय संघर्ष में अब तक करीब 120 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।