PM की सभा है आज, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको कोई जरूरी काम नहीं है तो घर से बाहर निकलने से बचने में ही भलाई है। आज सेक्टर-62 में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।
मोदी की रैली में शरीक होने के लिए करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इनकी वजह से शहर में जगह-जगह जाम लगने की उम्मीद है। रैली की वजह से बृहस्पतिवार सुबह से लेकर दोपहर तक हालात बुरे होंगे।
प्रधानमंत्री की आज की रैली खत्म होने के बाद भयंकर जाम लग सकता है। जाम से बचने के लिए रैली में आए लोगों के लिए किसी तरह का वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं है।
तीन हजार बसों और पांच हजार कारों की व्यवस्था
रैली के लिए अलग-अलग समय से आने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ता भाषण खत्म होने के बाद जब एक साथ निकलने की कोशिश करेंगे। उस समय हालत बद से बदतर हो सकते हैं।
रैली के लिए करीब तीन हजार बसों व पांच हजार कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह सेक्टर-62 के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होंगी।
इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के अलावा मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ सहित अन्य स्थानों से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में आएंगे। पार्टी के सदस्यों का कहना है कि करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की उम्मीद है।
आम लोगों को ट्रैफिक की दिक्कत सामने आ सकती है
ऐसे में यह सब जब वापसी के दौरान एक साथ निकलेंगे तो इनका पूरा हुजूम, एनआईबी चौकी से एनएच-24, मॉडल टाउन से एनएच-24, मामूरा से सेक्टर-71, लेबर चौक से सेक्टर-12-22 होते हुए निकलेगा।
ऐसे में इन स्थानों पर आम लोगों को ट्रैफिक की दिक्कत सामने आ सकती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से इससे बचने के उपाय किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी का कहना है कि सभा के समाप्ति के बाद हमारी ओर से सभी को एक साथ पार्किंग से नहीं छोड़ा जाएगा।
आगे के हालात को जानने के बाद ही गाड़ियों को निकलने की अनुमति मिलेगी ताकि जाम के हालात न हों। इसमें 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक पार्किंग में ही रुकना भी पड़ सकता है।