{"_id":"588f82334f1c1b2f3de81365","slug":"pm-reports-jaguar-s-death-from-cancer-was","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम रिपोर्ट : कैंसर से हुई थी जगुआर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम रिपोर्ट : कैंसर से हुई थी जगुआर की मौत
बृजेश सिंह /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चिड़ियाघर में बीते दिनों जगुआर सलमान की की मौत कैंसर से हुई थी। सलमान के पोस्टमार्टम के बाद यह सामने आया है कि जगुआर को लीवर में कैंसर हो गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। आखिरी समय पर चिड़ियाघर प्रशासन को उसके कैंसर होने की जानकारी नहीं थी। चिड़ियाघर प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कहा इलाज में लापरवाही का कोई मामला यहां नहीं बनता है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते पांच जनवरी को चिड़ियाघर के बीट नंबर 8 में रहने वाले सलमान (जगुआर) की मौत हो गई थी। इसे केरल के तिरुअनंतपुरम चिड़ियाघर से दिल्ली ब्रीडिंग करने के लिए लाया गया था। मगर इसका वजन अचानक बढ़ जाने और आलसी होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। जनवरी के शुरुआत में ठंड बढ़ने से उसकी तबियत खराब चल रही थी।
विज्ञापन
बीते पांच जनवरी को उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तब सामने आया कि एक इंजेक्शन देने के बाद उसकी मौत हो गई। चिड़ियाघर ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसे लीवर कैंसर था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। चिड़ियाघर को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर में अब तीन जगुआर बचे हैं जिसमें एक मेल मोहन और बाकी दो फीमेल है। चिड़ियाघर प्रशासन ने सलमान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी तीनों जगुआर का मेडिकल चेकअप कराया है। तीनों का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।