फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM narendra modi's rally in kaithal haryana

हरियाणा चुनाव: मोदी की रैली में ऐसे जुटाई गई भीड़

Tue, 19 Aug 2014 05:23 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi's rally in kaithal haryana

मोदी की कैथल रैली में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने ऐंड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। हर कोई अपने साथ अधिक से अधिक लोगों को रैली स्थल पर ले जाने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


इनमें से अधिकतर किसी ने किसी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दावेदार है। गुड़गांव जिले से इस रैली में 30 से 40 हजार लोगों को ले जाने का दावा किया जा रहा है।
 
गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से 4000 लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया था। मंगलवार की सुबह यह संख्या 8000 से अधिक हो गई। टिकट के दावेदार नेताओं ने अपने साथ लोगों को ले जाने के लिए गाड़ियों और बसों की भी व्यवस्था की थी।

विज्ञापन

50 गाड़ियों के बाद अलग से लगाईं 15 बसें

PM narendra modi's rally in kaithal haryana

भाजपा नेता व पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने बताया कि उनके साथ हजारों की संख्या में लोग कैथल पहुंचे। इसके लिए गाड़ियों सहित 15 बसों की व्यवस्था की गई थी। जो विभिन्न कॉलोनियों, मोहल्लों और सेक्टरो में लगाई गईं थी। अग्रवाल ने बताया कि रैली में रवाना होने से पूर्व सेक्टर-9 में एक सभा का आयोजन किया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीएल शर्मा ने बताया कि उनके साथ 50 गाड़ियों और तीन बसों से लोग कैथल के लिए सुबह रवाना हुए। शर्मा ने बताया कि उनके साथ कैथल जाने वालों की संख्या चार हजार से अधिक है।

भाजपा के जिला महामंत्री कुलभूषण भारद्वाज ने बताया मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। यही कारण रहा कि लक्ष्य से अधिक लोग पहुंचे। इसके लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ानी पड़ी। भाजपा नेता मनीष गाडौली ने बताया कि वह भी अपने समर्थकों सहित रैली स्थल पर पहुंचे।

मंडलों के लोगों ने दिखाई सक्रियता

PM narendra modi's rally in kaithal haryana

भाजपा के गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्षों, महासचिवों सहित अन्य पदाधिकारियों में रैली को लेकर विशेष उत्साह दिखा। इन सभी ने लोगों को एकत्र करने में विशेष भूमिका निभाई है।

रैली में रवाना हुए पार्टी के पदाधिकारी

भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक जयदेव शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महा-सचिव सोमदत्त जांगड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राष्ट्र दहिया, निगम पार्षद योगेन्द्र सारवान, जिला सचिव अगस्त कुमार वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष हंसराज कसाना, जवाहर शर्मा, मंडल महासचिव वेद आहुजा, रविन्द्र दहिया, जयप्रकाश शर्मा, ईश्वर सिंह, अश्विनी कुमार, अविनाश भसीन, हितेश अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, लोकेश गुप्ता, संजय शर्मा, नवीन वशिष्ठ, रघुनंदन शर्मा, राकेश बैरवा, बाबूलाल रस्तोगी, सुमन गांधी, नीलम कुकरेजा व डा. के एल गर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed