फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi's Vasudev Ghat visit merely political opportunism: Congress

पीएम मोदी का वासुदेव घाट दौरा सिर्फ राजनीतिक अवसरवादिता : कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वासुदेव घाट दौरे को राजनीतिक अवसरवादिता करार दिया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के नाम पर प्रधानमंत्री अब बिहार चुनावों में फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को कभी छठ महापर्व की याद नहीं आई लेकिन बिहार में भाजपा की हार के डर से अब वे दिल्ली के वासुदेव घाट पर धार्मिक आस्था का दिखावा करने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दौरा आस्था नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने पिछले आठ महीनों में घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उनकी चिंताएं इसलिए हैं क्योंकि भाजपा के भीतर बढ़ती गुटबाजी से उन्हें अपनी कुर्सी खतरे में दिख रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी पर पूर्वांचलियों से छल करने का लगाया आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा पर पूर्वांचलियों से छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप और भाजपा सरकार ने एक भी नया छठ घाट नहीं बनाया है, जबकि कांग्रेस शासन में 1100 घाटों का निर्माण हुआ था। आज भी श्रद्धालु उन्हीं घाटों पर पूजा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यमुना सफाई परियोजनाओं में करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन नदी की हालत जस की तस है। आज छठ श्रद्धालु जहरीले और प्रदूषित पानी में पूजा करने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की नीतियां नकारात्मक और अवसरवादी हैं, आस्था का दिखावा कर रही है, जबकि श्रद्धालुओं की तकलीफों पर मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed