फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM modi will travel in metro in faridabad on 6 September

लोगों को तोहफा दे खुद प्रधानमंत्री भी करेंगे मेट्रो का सफर

Wed, 26 Aug 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
PM modi will travel in metro in faridabad on 6 September

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सितंबर को मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के साथ इसमें सफर भी करेंगे। एस्कॉर्ट्स-मुजेसर स्टेशन से बाटा स्टेशन तक सफर करने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला सेक्टर 12 स्थित रैली स्थल के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन


मेट्रो का लोकार्पण और रैली की तारीख तय होने के बाद अब कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद मेट्रो संचालन की तारीख का खुलासा किया।
विज्ञापन


हालांकि, प्रशासन और डीएमआरसी 30 अगस्त और 6 सितंबर की तारीख तय मानकर तैयारी में जुटा था, लेकिन केंद्रीय मंत्री की पुष्टि के बाद बुधवार को पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था और प्रधानमंत्री के काफिले का रूट तय करने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारी रैली और मेट्रो के लोकार्पण की तैयारी में जुट गए। डीएमआरसी और जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को बाटा और एक्सकोर्ट्स मुजेसर स्टेशन का दौरा किया।

इन दोनों ही स्टेशनों को चमकाने का काम तेज कर दिया गया है। वीआईपी, प्रोटोकॉल शाखा के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से हेलीकॉप्टर के जरिए फरीदाबाद पहुंचेंगे।

सेक्टर 12 में हेलीपैड पर उतरने के बाद पीएम का काफीला एस्कॉर्ट्स मुजेसर स्टेशन पहुंचेगा। जहां मेट्रो को हरीझंडी दिखाने के बाद पीएम मेट्रो में बैठकर बाटा स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से पीएम का काफीला सेक्टर 12 के रैली स्थल के लिए रवाना होगा।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा विशेष दल जल्द ही मेट्रो स्टेशन और रैली स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगा। इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है।

मालूम हो कि 14 अगस्त को ही कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी ने कुछ आपत्तियों के साथ डीएमआरसी को बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर रूट को जनता के लिए चालू करने की एनओसी दे दी थी। डीएमआरसी ने इन आपत्तियों को तीन चार दिन में ही सुधार लिया था।

रातोरात शुरू हुआ सर्विस लेन का काम
एस्कॉर्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन के नीचे सर्विस लेन का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा था। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन पीएम के आगमन की सूचना मिलते ही रातोरात सर्विस लेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

रूट डायवर्जन की तैयारी
पीएम सेक्टर 12 से एस्कॉर्ट्स-मुजेसर और फिर बाटा स्टेशन से सेक्टर 12 सड़क मार्ग के जरिए पहुंचेंगे। इसके लिए वैकल्पिक रास्तों और रूट डायवर्जन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

सिविल और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौका मुआयना करने में जुट गए हैं। इस रूट पर वीआईपी फ्लीट की मॉक ड्रिल कर आने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा।

अस्थायी पार्किंग बनेगी
मेट्रो स्टेशनों पर पीएम का काफिला, डीएमआरसी, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए अस्थायी पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

बाटा स्टेशन के नीचे जेसीबी से सड़क को समतल करने का काम शुरू हो गया है। वाहनों की भीड़ बढ़ती देख हाईवे के दूसरी ओर भी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।


डीएमआरसी अब भी अंजान
केंद्रीय राज्य मंत्री ने 6 सितंबर को मेट्रो संचालन शुरू करने की पुष्टि कर दी है। अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन डीएमआरसी अब भी डेट फाइनल न होने का हवाला दे रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो कब शुरू होगी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बहुत जल्द संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed