फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi will take decision on ifs sanjeev chaturvedi deputation 

अब पीएम मोदी करेंगे संजीव की प्रतिनियुक्ति पर अंतिम फैसला

Sun, 06 Mar 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
pm modi will take decision on ifs sanjeev chaturvedi deputation 

उत्तराखंड कैडर के भारतीय वन सेना के 2002 बैच के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने पर अंतिम निर्णय अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) को लेना है।

विज्ञापन


संजीव को दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से पहले एनओसी जारी की गई थी, लेकिन बाद में वापस ले ली गई। अब एक बार फिर एनओसी जारी की गई है।
विज्ञापन


अधिकारी के कूलिंग ऑफ (उपशमन अवधि) पर फैसला लेने का निर्णय केंद्र सरकार पर छोड़ दिया गया है। बता दें कि संजीव को केजरीवाल ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के लिए मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव आरके तोमर की ओर से 3 मार्च 2016 को आदेश जारी कर संजीव चतुर्वेदी को दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने की अनुमति दे दी गई।

आदेश की प्रति पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव, उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक और अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को भेजी गई है।

आदेश में एसएमएस और व्हाट्स ऐप संदेशों का भी जिक्र

pm modi will take decision on ifs sanjeev chaturvedi deputation 

जारी आदेश में संजीव चतुर्वेदी की ओर से शासन के अधिकारियों को भेजे गए एसएमएस और व्हाट्स ऐप संदेशों का भी जिक्र किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संजीव चतुर्वेदी के कूलिंग ऑफ पर फैसला केंद्र सरकार ले, क्योंकि संजीव के सर्विस रिकॉर्ड संबंधी दस्तावेज राज्य सरकार के पास उपलब्ध नहीं हैं।

संजीव को जून 2019 तक के लिए एनओसी दी गई है। संजीव वर्ष 2012 से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। हालांकि फिलहाल उनके पास एम्स में कोई काम नहीं है, जिसके लिए वे अदालती लड़ाई लड़ रहे हैं।

कुलिंग ऑफ (उपशमन अवधि) के संदर्भ में अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की ओर से कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि वन और पर्यावरण मंत्रालय के कुछ अधिकारी इस मामले में अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट को गुमराह कर रहे हैं।

पत्र में कुछ अधिकारियों के नाम भी लिखे गए हैं, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के दौरान इंटर कैडर डेपुटेशन पर अलग-अलग राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed