फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi will show green flag for Metro reaching Sector-62

आज से करें सेक्टर-62 तक मेट्रो की सवारी, जानें इसकी खासियतें और कमियां

Sat, 09 Mar 2019 12:15 AM IST
अनिल पांडेय ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will show green flag for Metro reaching Sector-62
नोएडा सिटी सेंटर से आगे भी जाएगी दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी (सेक्टर-62) के बीच मेट्रो रेल की सवारी के लिए तैयार हो जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क टू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान प्रधानमंत्री के हाथाें सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक 6.675 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी, यूपी के आबकारी व जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह मौजूद रहे। ग्रेनो में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। इसके अलावा एक स्क्रीन प्लेटफॉर्म पर भी लगाई गई। प्रधानमंत्री ने जैसे ही हरी झंडी दिखाई, इलेक्ट्रॉनिक सिटी से मेट्रो को सिटी सेंटर की ओर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चला तैयारियों का दौर

उद्धाटन से पूर्व शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार सिंह और महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम का आयोजन मेट्रो स्टेशन के अंदर ही किया गया। बता दें स्टेशन और मेट्रो को फूलों से सजाने का काम एक दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था। इलेक्ट्रॉनिक सिटी के अलावा अन्य स्टेशनों को लाइटें लगाकर सजाया गया, वहीं स्टेशनों की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के जवानों ने संभाल लिया। स्टेशन पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। उद्धाटन से पहले मेट्रो हेडक्वार्टर से स्टेशनों के कंट्रोल रूम का ट्रायल भी किया गया।

इस कॉरिडोर की खासियत

  • अब इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन नोएडा व गाजियाबाद के बॉर्डर पर बनाया गया है। इसलिए पड़ोसी शहर गाजियाबाद के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • अब नोएडा के सेक्टर- 59, 61, 62 और 63 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वालों की राह आसान हो जाएगी।
  • मेट्रो की कनेक्टिविटी से नोएडा और दिल्ली के फोर्टिस, लाइफ केयर, एम्स, गंगाराम और सफदरजंग जैसे अस्पताल जुड़ जाएंगे।

 

परिचालन योजना

सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच छह स्टेशनों का सफर 12.23 मिनट में तय किया जा सकेगा। पीक आवर के दौरान 5.26 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

...लेकिन पार्किंग की टेंशन

डीएमआरसी के मुताबिक सेक्टर-52 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी (Sector 62) के मेट्रो स्टेशन पर ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अन्य चार स्टेशनों सेक्टर-34, सेक्टर-61, सेक्टर-59 और सेक्टर-62 पर पार्किंग का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed