फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi will present Delhi Meerut Namo Bharat gift today in delhi ncr

Delhi : पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत की सौगात, समय की होगी बचत; जानें कैसे होगा फायदे का सौदा

Sun, 22 Feb 2026 05:03 AM IST
Digvijay Singh धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Feb 2026 05:03 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है।

विज्ञापन
PM Modi will present Delhi Meerut Namo Bharat gift today in delhi ncr
पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। शुक्रवार को मेरठ के बेगमपुल से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेन व बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos

तेज रफ्तार ज़िंदगी में जहां लोगों के पास साधन तो हैं, लेकिन समय नहीं। ऐसे लोगों के लिए रविवार यानी आज से मेरठ से दिल्ली के बीच शुरू होने जा रहा नमो भारत कॉरिडोर यात्रा की सोच बदल देगा। 82 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर सिर्फ दूरी नहीं घटाएगा, बल्कि समय की बचत, भरोसेमंद सफर और जाम के झंझट के बीच ड्राइविंग के मानसिक तनाव से भी राहत देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि लोग जेब से खर्च नहीं, बल्कि अपने समय और सुकून की कीमत भी आंक रहे हैं। इस कसौटी पर निजी कार के दो से ढाई घंटे के मुकाबले नमो भारत ज्यादा आकर्षक विकल्प है। क्योंकि यह 55 मिनट में यह दूरी तय करेगी।  


 
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस कॉरिडोर का निर्माण किया है। इसकी आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्टों में समय-बचत, ईंधन बचत और वाहनों से निकलने वाले धुंआ में कमी को प्रमुख लाभ बताया गया है। आईआईटी रुड़की ने एक अध्ययन में नमो भारत क्षेत्रीय पहुंच और यात्रा समय में उल्लेखनीय सुधार का संकेत बताया है। अध्ययन बताता है कि बेहतर कनेक्टिविटी निजी वाहनों से सार्वजनिक परिवहन की ओर शिफ्ट को प्रेरित करेगी।

 

 

खास बता यह है कि नमो भारत समय बचाने के साथ ही सुरक्षा और कार से यात्रा के करने के दौरान जो मानसिक तनाव होता है उसे भी दूर करेगी। 82 किमी की इस दौड़ में फैसला केवल किराए का नहीं है। दिल्ली–मेरठ के बीच की यात्रा को नमो भारत 55 मिनट में समेटेगी। ऐसे में दिल्ली मेरठ के बीच दैनिक यात्रा करने वालों के लिए नमो भारत नई प्राथमिकता बनेगी। - डॉ. अनिल छिकारा, परिवहन विशेषज्ञ

साझा यात्रा में निजी वाहन किफायती 
यदि कार में परिवार या चार लोग यात्रा करते हैं तो दिल्ली से मेरठ के बीच निजी वाहन किराये के मामले में अधिक किफायती साबित हो सकता है। पेट्रोल से चलने वाली कार में 82 किलोमीटर की यात्रा के दौरान लगभग 486 रुपये का ईंधन खर्च आता है। इसे चार भागों में बांटे तो प्रति व्यक्ति खर्च लगभग 121 रुपये बैठता है। वहीं सीएनजी से चलने वाली कार में यही दूरी तय करने पर लगभग 262 रुपये का ईंधन खर्च होता है। इसे चार भागों में करें तो प्रति व्यक्ति खर्च करीब 65 रुपये पड़ता है। हालांकि यात्रा में समय की बचत ज्यादा मायने रखती है। 

समय का गुणा-गणित
उदाहरण के लिए यदि सामान्य पेट्रोल से चलने वाली कार का एवरेज 16 किमी प्रति लीटर माना जाए और पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर तो 82 किलोमीटर चलने पर 5.12 लीटर का पेट्रोल लगेगा। यानी एक तरफ 5.15X82 =486 रुपये का ईंधन लगेगा। इसी तरह सीएनजी कार का एवरेज 24 किमी प्रति किलो सीएनजी माना जाए तो 82 किलोमीटर चलने पर 3.41 किलो सीएनजी लगेगी। सीएनजी की कीमत 77 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से 77X3.41 = 261 रुपये की सीएनजी लगेगी। नमो भारत कॉरिडोर का किराया दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक सामान्य कोच के लिए 150 और प्रीमियम कोच के लिए 200 रुपये से अधिक हो सकता है। हालांकि अभी किराया तय नहीं किया गया है।

नमो भारत के फायदों का सौदा
कार में समय अनिश्चित है जाम, दुर्घटना या मौसम से यात्रा लंबी हो सकती है। नमो भारत तय समय-सारणी पर चलेगी।
ड्राइविंग थकान और जोखिम बनाम ट्रेन में आराम, मोबाइल/लैपटॉप पर काम की सुविधा-यह भी निर्णय को प्रभावित करता है।
रोजाना आने-जाने वाले के लिए 30-40 मिनट की बचत साल भर में सैकड़ों घंटे बचेंगे।

साधन औसत समय
नमो भारत 55 मिनट
कार 2.5-3.5 घंटे
बस 3-4 घंटे
ट्रेन 2-3 घंटे
पीक आवर्स में यही सफर 4-5 घंटे तक खिंच सकता है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed