फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM modi will not move on 7 Race Course Road

7RCR में नहीं रहेंगे मोदी, ये होगा नया पता

Fri, 30 May 2014 10:10 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
PM modi will not move on 7 Race Course Road

नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार यूपीए की सरकार से अलग है। इसी भिन्नता को नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाते हुए अपने पूर्ववर्ती पीएम मनमोहन सिंह द्वारा खाली किए बंगले में नहीं रहेंगे। वह रेस कोर्स रोड के ही बंगला नंबर 5 में रहेंगे।

विज्ञापन


शपथ लेने के 5 दिन बाद नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 5 रेस कोर्स रोड चले गए। वहां उन्होंने पूजा की और अपने सारे सामान के साथ वहां शिफ्ट हो गए। दिल्ली आने के बाद से अभी तक नरेंद्र मोदी गुजरात भवन में रह रहे थे।

विज्ञापन

7, रेस कोर्स रोड को ऑफिस के रूप में रखेंगे

PM modi will not move on 7 Race Course Road

उनका सारा सामान गुजरात भवन से निकालकर 5, रेस कोर्स रोड में ले जाया गया है। जबकि इससे पहले तक प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवस स्‍थान 7, रेस कोर्स रोड हुआ करता था।

26 मई को मोदी के प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के बाद मनमोहन सिंह ने वह बंगला खाली कर दिया था लेकिन मोदी उस बंगले में ‌शिफ्ट नहीं हो रहे हैं। हालांकि उस बंगले में अंतिम दौर का काम चल रहा है। मोदी 7, रेस कोर्स रोड को अपने कार्यालय के रूप में उपयोग करेंगे।

वहीं मनमोहन सिंह 3, मोती लाल नेहरू मार्ग में स्थित बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। यह बंगला इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निवास स्‍थान हुआ करता था। अब शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed