फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi will launch magenta metro line at 1 in noon and people will travel from 5 in the evening

पीएम मोदी आज करेंगे मजेंटा लाइन का उद्घाटन, शाम 5 बजे से आम लोग कर पाएंगे सफर

Mon, 25 Dec 2017 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
pm modi will launch magenta metro line at 1 in noon and people will travel from 5 in the evening

लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली मेट्रो फेज तीन की मजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) का एक सेक्शन खुलने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद एक बजे इस लाइन को बॉटेनिकल गार्डन से हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वे ड्राइवरलेस तकनीक पर चलने वाली इस पहली मेट्रो से ओखला बर्ड सेंचुरी तक सफर करेंगे। शाम करीब पांच बजे यह लाइन आम लोगों के लिए खुल जाएगी।

नोएडा जाकर मेट्रो लाइन को हरी झंडी दिखाने को लेकर रविवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि दिल्ली मेट्रो की एक और लाइन का उद्घाटन सोमवार को नोएडा से करूंगा। एनसीआर के लिए अच्छी खबर है। यह एक उदाहरण भी है कि हमारी शहरी परिवहन व्यवस्था आधुनिक हो रही है। इस लाइन से बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक जा सकेंगे। मैं खुद कल इसमें सफर करूंगा।

विज्ञापन

एनसीआर के लिए अच्छी खबर है

pm modi will launch magenta metro line at 1 in noon and people will travel from 5 in the evening
magenta line - फोटो : लाल सिंह

बताते चलें कि मजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो में ड्राइवरलेस तकनीकी में सिग्नलिंग सिस्टम पर आधारित पहली है। हालांकि फिलहाल दिल्ली मेट्रो इसे ड्राइवर के साथ चलाएगी। अभी मजेंटा लाइन के जिस सेक्शन को खोला जा रहा है, उसकी कुल दुरी 12.64 किलोमीटर है। इस पर कुल नौ स्टेशन होंगे, मगर नोएडा की साउथ दिल्ली से दूरी बेहद कम हो जाएगी। लोग 19 मिनट में यह सफर पूरा कर पाएंगे।

इस लाइन के खुलने से फरीदाबाद की दूरी कम होने के साथ किराये पर भी असर पड़ेगा। अभी कालकाजी मंदिर जाने के लिए पहले ब्लू लाइन से मंडी हाउस आना पड़ता है। वहां से फरीदाबाद जाने वाली वायलेट लाइन से सफर करना होता है। इसमें कुल 50 रुपये किराया लगता है। नया सेक्शन खुलने से यह किराया 30 रुपये हो जाएगा। समय भी आधे से कम लगेगा।

पीएम मोदी के कार्यक्रम

pm modi will launch magenta metro line at 1 in noon and people will travel from 5 in the evening
Metro

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मजेंटा लाइन पर स्थित बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक के पहले सेक्शन का उद्घाटन करने के लिए नोएडा पहुंचेंगे।

इसके बाद वह ओखला बर्ड सेंक्चुएरी तक के बाद सभा को संबोधित करेंगे। रविवार को तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभा स्थल का मुआयना किया।

दोपहर 12:50 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकाप्टर से नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन पर राज्यपाल रामनाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यमंत्री सुरेश खन्ना, सतीश महाना, नोएडा विधायक पंकज सिंह, आयुक्त मेरठ डॉ. प्रभात कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, एडीजी मेरठ, गौतमबुद्घ नगर के डीएम व एसएसपी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद वह एक बजे बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन करेंगे। एसपीजी हैलीपैड़ से लेकर सभा स्थल तक सघन जांच-पड़ताल की और सुरक्षा के मद्देनजर देर रात तक जिला प्रशासन, एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेसियों की बैठक भी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 5 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed