फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi will flag off the country first ever fully automated driverless train service on 37km Magenta Line,Delhi Metro Rail Corp, dmrc

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को देश की पहली स्वचलित मेट्रो सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 24 Dec 2020 07:34 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 24 Dec 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will flag off the country first ever fully automated driverless train service on 37km Magenta Line,Delhi Metro Rail Corp, dmrc
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जनकपुरी पश्चिम-बॉटेनिकल गार्डन के बीच 37 किलोमीटर के दायरे में मेजेंटा लाइन पर पहली ड्राइवरलेस मेट्रो की सौगात दिल्ली वासियों को मिलेगा। इस दौरान एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सफर के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनबीएमसी) भी लांच किया जाएगा।

विज्ञापन




दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से करीब तीन साल पहले ड्राइवलेस मेट्रो का ट्रायल किया गया था। मेंजेंटा लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को त्वरित और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। खास बात यह होगी कि परिचालन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी ऑपरेशन एंड कंट्रोल सेंटर(ओसीसी) से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली मेट्रो की 18 साल की सेवाओं के दौरान यह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि दिल्ली वासियों को देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो में सफर करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे और अगले साल तक पिंक लाइन पर भी मेट्रो को ड्राइवरलेस किया जाएगा। 


वर्ष 2002 से डीएमआरसी ने 8.4 किलोमीटर के दायरे में शाहदरा-तीस हजारी के बीच मेट्रो सेवा की शुरुआत की थी। अब मेट्रो के नेटवर्क के विस्तार के बाद इसका दायरा 390 किलोमीटर का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed