फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi travels in metro from dhaula kuan to dwarka to inaugurate iicc centre in dwarka

मेट्रो रेल से द्वारका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यात्री रास्ते में लेते रहे सेल्फी

Thu, 20 Sep 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
pm modi travels in metro from dhaula kuan to dwarka to inaugurate iicc centre in dwarka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर की आधारशिला रखने के लिए धौला कुआं से द्वारका तक एअरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो से सफर किया। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा 14 मिनट में पूरी हुई। इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर की स्थापना द्वारका के सेक्टर 25 में होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डी एम आर सी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो की एअरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा की। वह अपराह्न 3:13 बजे धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन से एक मेट्रो ट्रेन में सवार हुए और द्वारका के सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की तथा अपराह्न 3:27 बजे वहां से रवाना हो गए।’’ 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वापसी में भी प्रधानमंत्री ने मेट्रो से यात्रा की और वह अपराह्न 4:39 बजे द्वारका के सेक्टर 21 से सवार हुए तथा अपराह्न 4:54 बजे धौला कुआं स्टेशन पर उतरे। प्रधानमंत्री को ट्रेन में देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए और इनमें से बहुत से लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली मेट्रो में मुस्कान। कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखने के बाद द्वारका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान लोगों ने उनसे बात की।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में कुछ तस्वीरें साझा कीं।

मोदी वी वी आई पी आवागमन के चलते लगने वाले यातायात जाम से बचने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने के वास्ते अकसर मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करते रहे हैं। जुलाई में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जाए इन की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने उनके साथ मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए सैमसंग के प्रतिष्ठान के उद्घाटन के वास्ते नोएडा पहुंचने के लिए मेट्रो से यात्रा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed