{"_id":"5df601e38ebc3e879937b648","slug":"pm-modi-to-introduce-thank-you-rally-in-ramleela-ground-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
Sun, 15 Dec 2019 03:20 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 15 Dec 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : BJP Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों के वोटरों को भाजपा अपने पक्ष में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इनमें रहने वाले वोट बैंक को कैसे अपने पाले में लाया जाए पार्टी इस मुहिम में जुटी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में धन्यवाद रैली आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन इलाकों के लोगों को विश्वास दिलाएंगे कि कच्ची कालोनियों की पक्की रजिस्ट्री होनी शुरू हो गई है। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली को सफल बनाने की मुहिम भी पार्टी ने तेज कर दी है। दरअसल इस रैली में भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेगी।
विज्ञापन
लिहाजा हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा, बाइक रैली, जनजागरण अभियान समेत कई अभियान पार्टी दिल्ली में चला रही है। भाजपा युवा मोर्चा 17 दिसंबर को सभी 70 विधानसभा में बाइक रैली निकालेगा। इसी तरह 350 नुक्कड़ नाटक करने की भी योजना है। इसके साथ ही एक हस्ताक्षर अभियान भी कच्ची कालोनियों में भाजपा चला रही है। पांच लाख लोगों से धन्यवाद रैली के लिए हस्ताक्षर करा लिये गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा का दावा है कि 11 लाख हस्ताक्षर लोगों से कराकर रैली वाले दिन सभी पत्र प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अधिकारिक तौर पर धन्यवाद रैली की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली के लाखों लोग अनधिकृत कालोनी के अधिकृत होने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहते थे।
इसे ध्यान में रखते हुए यह रैली की जा रही है। दिल्ली के हर कोने से लोग इस रैली में शिरकत करेंगे। तिवारी ने बताया कि करीब डेढ़ लाख लोग रैली में पहुंचेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इसके माध्यम से आम आदमी पार्टी की पोल खोली जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता 20 दिसंबर तक गलियों में पद यात्रा करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उदय योजना पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अनधिकृत कालोनी के अधिकृत होने के बाद 25 जगहों पर कैंप लगाये हैं। इन कैंपों की संख्या जल्द ही दोगुनी की जाएगी। रजिस्ट्री कैसे होगी इसकी जानकारी डीडीए के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी देंगे।