केजरीवाल के फॉलोअर बने पीएम मोदी, शुक्रिया कह केजरीवाल ने जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर दुश्मनों को भी गले लगा लेते हैं। होली की इसी भावना को बरकरार रखते हुए पीएम मोदी ने होली के दिन करीब 150 लोगों को फॉलो करना शुरू किया।
इसमें उनके बड़े राजनीतिक विरोधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी है।
पीएम मोदी के इस कदम की सराहना करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तो उनका शुक्रिया भी अदा किया। केजरीवाल ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी सर मुझे फोलो करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी होली। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। मैं उम्मीद करता हूं भविष्य में केंद्र और दिल्ली एक दूसरे के साथ बेहतर तरीके से काम करेंगे।'
.@narendramodi Sir, thank u for following me. Happy Holi. आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। Hope better Centre-Delhi cooperation in future
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 24, 2016
फॉलो करते ही पीएम मोदी से कर दी मांग
वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी पीएम मोदी का धन्यवाद अदा करते हुए ट्वीट किया। सिसोदिया ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी सर फॉलो करने के लिए शुक्रिया। होली की शुभकामनाऐं। होली के दिन दिल्ली वालों के लिए विनम्रता से कुछ मांग रहा हूँ।'
@narendramodi सर फॉलो करने के लिए शुक्रिया। होली की शुभकामनाऐं। होली के दिन दिल्ली वालों के लिए विनम्रता से कुछ मांग रहा हूँ....1/2.
— Manish Sisodia (@msisodia) March 24, 2016
इसके बाद मनीष ने ट्वीट किया कि 'दिल्ली विधानसभा ने 1 साल में जितने बिल पास किए, गृह मंत्रालय में अटके है, प्लीज़ उन्हें पास करा दें। दिल्ली आभारी रहेगी।'
@narendramodi दिल्ली विधानसभा ने 1 साल में जितने बिल पास किए, गृह मंत्रालय में अटके है, प्लीज़ उन्हें पास करा दें। दिल्ली आभारी रहेगी.2/2
— Manish Sisodia (@msisodia) March 24, 2016