फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi starts following kejriwal and sisodia

केजरीवाल के फॉलोअर बने पीएम मोदी, शुक्रिया कह केजरीवाल ने जताया आभार

Fri, 25 Mar 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
pm modi starts following kejriwal and sisodia
मोदी भी कर रहे केजरीवाल को फॉलो

होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर दुश्मनों को भी गले लगा लेते हैं। होली की इसी भावना को बरकरार रखते हुए पीएम मोदी ने होली के दिन करीब 150 लोगों को फॉलो करना शुरू किया।

विज्ञापन


इसमें उनके बड़े राजनीतिक विरोधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी है।

पीएम मोदी के इस कदम की सराहना करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तो उनका ‌शुक्रिया भी अदा किया। केजरीवाल ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी सर मुझे फोलो करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी होली। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। मैं उम्मीद करता हूं भविष्य में केंद्र और दिल्ली एक दूसरे के साथ बेहतर तरीके से काम करेंगे।'
विज्ञापन

फॉलो करते ही पीएम मोदी से कर दी मांग

pm modi starts following kejriwal and sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी पीएम मोदी का धन्यवाद अदा करते हुए ट्वीट किया। सिसोदिया ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी सर फॉलो करने के लिए शुक्रिया। होली की शुभकामनाऐं। होली के दिन दिल्ली वालों के लिए विनम्रता से कुछ मांग रहा हूँ।'




इसके बाद मनीष ने ट्वीट किया कि 'दिल्ली विधानसभा ने 1 साल में जितने बिल पास किए, गृह मंत्रालय में अटके है, प्लीज़ उन्हें पास करा दें। दिल्ली आभारी रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed