फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi, Shah open doors to taking membership in BJP.

ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू, दिल्ली भाजपा के हुए मोदी

Sun, 02 Nov 2014 08:51 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
PM Modi, Shah open doors to taking membership in BJP.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए कहा कि समाज के हरेक वर्ग को देश के विकास के लिए राजनीति से जुड़ना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि समाज के हरेक वर्ग को यह महसूस होना चाहिए कि उनका फूल इस गुलदस्ते में शामिल है।

विज्ञापन


भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए मोदी ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। साथ ही राजनीति को गंदा करार देकर पल्ला झाड़ने वाले प्रबुद्ध वर्ग को नसीहत भी दी।
विज्ञापन


भाजपा को सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बनाने पर प्रधानमंत्री के जोर का संकेत साफ है कि पार्टी अब अपने दरवाजे को अल्पसंख्यक समेत उन वर्गों को खोलना चाहती है जो पार्टी से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति और भाजपा में शामिल होकर समाज, देश के विकास में भूमिका निभाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीति गंदी नहीं होती। यदि ऐसा होता तो महात्मा गांधी कभी इसमें पैर नहीं रखते।

इसलिए अगड़े वर्ग को राजनीति से किनारा न करके समाज के विकास के लिए इसमें शामिल होना चाहिए। सभी वर्गों के साथ होने पर ही इसके जरिए देश को आगे ले जा सकते हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए मोदी ने कहा कि सत्ता में होने के नाते भाजपा की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

राजनीति के लिए जनआंदोलन का दौर समाप्त हो गया प्रतीत होता है। अब लोग दलों से सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद करते हैं। हमारा देश विविधताओं से परिपूर्ण है और भाजपा के कार्यों में यह झलकना चाहिए।

बस एक नंबर डायल कर के बनें भाजपा का सदस्य

PM Modi, Shah open doors to taking membership in BJP.

भाजपा मुख्यालय में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण इस मौके पर सबसे पहले किया। पार्टी का प्रथम सदस्य बनाए जाने का पार्टी और अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त कर दल के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुट जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर सदस्य जनसेवक है, क्योंकि उसके दल की सरकार है और ऐसे में उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कार्यकर्ताओं को निजी कार्य के अतिरिक्त समाज से जुड़े, क्योंकि अब वक्त बदल चुका है। देश सभी दलों और उनके कार्यकर्ताओं से अहम भूमिका की अपेक्षा करता है।

प्रधानमंत्री नोदी ने भाजपा को विश्व का महत्वपूर्ण संगठन करार देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोकतंत्र का विशेष अध्ययन का कारण बन सकते हैं। इसमें विदेशी दलों के युवाओं को भी आमंत्रित करें। उन्होंने केंद्र सरकार से पहले भाजपा के डिजिटल होने पर कहा कि सरकार ने डिजिटल इंडिया का सपना देखा है।

लेकिन इससे पहले डिजिटल भाजपा लांच हो गया। याद रहे कि भाजपा ने इस अभियान के जरिए नए सदस्यों को जो़ड़ने की मुहिम शुरू की है। इस दौरान पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जाएगा।

वहीं पार्टी अध्यक्ष शाह ने कहा कि भाजपा ने सदस्यता लेने के परंपरागत तरीकों में बदलाव करने की तैयारी की है। अब मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी।

भाजपा ने नंबर जारी किया है, 18002662020 नंबर डायल करके आप भाजपा की सदस्यता हासिल कर सकते हैं। सदस्यता अभियान 31 मार्च, 2015 तक चलेगा। पार्टी का लक्ष्य है कि इस अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता आठ से नौ करोड़ तक पहुंचाई जाए।

मौजूदा समय भाजपा के कुल सवा तीन करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं और हर छह साल में सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है। भाजपा ने सदस्यता अभियान को हाईटेक बनाने के साथ ही नारा दिया है सशक्त भाजपा, सशक्त भारत और साथ आएं देश बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed