{"_id":"68dbe40cd1378df04907d19d","slug":"pm-modi-performs-aarti-of-maa-durga-at-a-durga-puja-pandal-in-cr-park-delhi-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चितरंजन पार्क के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मां जगत जननी की उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चितरंजन पार्क के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मां जगत जननी की उतारी आरती
Tue, 30 Sep 2025 07:37 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:37 PM IST
सार
सीआर पार्क की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने काली बाड़ी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी सीआर पार्क दुर्गा पूजा सहकारी समिति द्वारा काली मंदिर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में गए।
विज्ञापन
मां दुर्गा की आरती करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की तरह राजधानी का सीआर पार्क इलाका मां दुर्गा की भक्ति में रंग गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर आरती की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। वहीं भारी भीड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
सीआर पार्क की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने काली बाड़ी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी सीआर पार्क दुर्गा पूजा सहकारी समिति द्वारा काली मंदिर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में गए और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने पंडाल में मां दुर्गा की आरती भी की।
विज्ञापन
दिल्ली के मिनी बंगाल के नाम से भी मशहूर चित्तरंजन पार्क अपने दुर्गा पूजन समारोहों के लिए जाना जाता है। यह इलाका भव्य पंडालों, खाने-पीने के स्टॉलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा रहता है। इस जीवंत उत्सव को देखने शहर भर से हज़ारों पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रतिबंध के दौरान प्रभावित इलाकों से बचें और भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। साथ ही कहा है कि आउटर रिंग रोड (पंचशील से ग्रेटर कैलाश तक), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मुख्य सड़क सहित कई हिस्सों पर दोपहर 3 बजे से आधी रात तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।