फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi meets survivors says those behind conspiracy to be brought to justice

Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके में घायल हुए लोगों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Wed, 12 Nov 2025 04:02 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Nov 2025 04:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी।

विज्ञापन
PM Modi meets survivors says those behind conspiracy to be brought to justice
दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से मिले पीएम मोदी - फोटो : X @narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा कर लाल किले के पास हुए विस्फोट के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साजिश के पीछे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कटघरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री को अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थिति की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन



यह विस्फोट सोमवार को लाल किले के ट्रैफिक सिग्नल के पास एक धीमी गति से चल रहे वाहन में हुआ था, जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

इससे पहले, सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट के घायलों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"


संबंधित वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed