{"_id":"5c819e80bdec222aaf37af35","slug":"pm-modi-given-32-5-thousand-crores-of-rupees-project-today-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री गाजियाबाद को आज देंगे 32.5 हजार करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री गाजियाबाद को आज देंगे 32.5 हजार करोड़ की सौगात
Fri, 08 Mar 2019 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जिले को साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देंगे। साथ ही गौतमबुद्धनगर से जुड़ी 1927 करोड़ की मेट्रो रेल सेवा का भी लोकार्पण करेंगे। दोनों जिलों को मिलाकर 34.5 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे। पीएम के हाथों 15 बड़ी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा, शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से दिलशाद गार्डन के बीच की मेट्रो सेवा का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली से मेरठ के बीच 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महत्वाकांक्षी रैपिड ट्रेन प्रोजेक्ट की मोदी आधारशिला रखेंगे। उधर, हिंडन एयरबेस से सटे सिकंदरपुर में जनसभा कर दो लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर ढाई बजे के बाद हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। एयरबेस से सटे टर्मिनल पर निर्माणाधीन बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद उनके द्वारा नया बस अड्डे से मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद शहीद स्थल से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर सकते हैं। उसके बाद सिकंदरपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब दो घंटे तक गाजियाबाद में रहेंगे। संबोधन के लिए 30 मिनट का वक्त रखा गया है। इस दौरान रूट डायवर्जन भी रहेगा।
विज्ञापन