जीत के बाद कल मोदी की चाय पीने जाएंगे केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद पीएम ने केजरीवाल को फोन कर बधाई दी थी और चाय पर निमंत्रण भी दिया था। जिसके बाद केजरीवाल ने पीएम को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दे दिया है।
उसके बाद से मोदी और केजरीवाल के मिलने के समय पर कयास लगाया जा रहा था। इन कयासों पर विराम लगाते हुए आज पीएम मोदी ने केजरीवाल से मिलने का समय तय कर दिया है।
पीएम मोदी, दिल्ली के होने वाले सीएम केजरीवाल से बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे मिलेंगे। केजरीवाल ने अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता प्रधानमंत्री को भी दिया है।
केजरीवाल ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि वैसे तो कोई पीएम सीएम के शपथ ग्रहण में नहीं जाता पर मैंने नरेंद्र मोदी को 14 फरवरी का न्यौता दिया है। 14 फरवरी को ही केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे।
पूरी दिल्ली को बुलाया रामलीला मैदान
अरविंद केजरीवाल ने केवल पीएम मोदी को ही नहीं पूरी दिल्ली को 14 फरवरी को रामलीलाल मैदान बुलाया है। चुनाव जीतने के बाद आप का एक नया रेडियो निवेदन आया है।
इसमें केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को न्यौता देते हुए कहा है कि दिल्लीवालों ये मेरी जीत नहीं आपकी जीत है। मैं नहीं आप सीएम बने हैं इसलिए ये शपथग्रहण समारोह आप सब का है। इसलिए 14 फरवरी को रामलीला मैदान जरूर आएं।
शादी में आने का न्यौता देने के अंदाज में केजरीवाल कहते हैं 'आप आएंगे ना... जरूर आइयेगा। क्योंकि मैं आपमें से ही एक हूं।' बंपर जीत के बाद एक बार फिर रामलीला मैदान सजेगा और ठीक एक साल बाद केजरीवाल लेंगे शपथ।