फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi DU Visit Live: डीयू में बोले पीएम- देश को विकसित बनाना हमारा लक्ष्य, युवाओं में नया करने की चाहत

Fri, 30 Jun 2023 12:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Jun 2023 12:58 PM IST
खास बातें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आज शामिल हुए। विश्वविद्यालय में समारोह से संबंधित पोस्टरों को जगह-जगह लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पीएम मोदी मेट्रो से यात्रा कर डीयू पहुंचे हैं। यहां पढ़ें समारोह से जुड़ी पल-पल की खबर

विज्ञापन
PM Modi DU Visit Live Prime Minister Narendra Modi attend centenary year closing ceremony of DU
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:50 PM, 30-Jun-2023

'विश्व का सबसे बड़ा हेरिटेज म्यूजियम बनने जा रहा है'

पीएम ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित भारत का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। विश्व के लोग भारत को जानना चाहते हैं। विश्व में भारतीय युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। विश्व का सबसे बड़ा हेरिटेज म्यूजियम बनने जा रहा है।  
12:32 PM, 30-Jun-2023

भारतीय यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान बढ़ी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान बढ़ रही है, विश्व में भारत का गौरव बढा है। देश का युवा कुछ नया करना चाहता है। देश में स्टार्टअप की संख्या अब लाख के पार है। बड़ी कंपनियों ने भारत में निवेश का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
12:24 PM, 30-Jun-2023

'डीयू ने अपने मूल्यों, निष्ठा को जीवंत रखा'

पीएम मोदी ने कहा कि आप चाहे जिस साल के पासआउड हों, दो डीयू वाले आपस में मिलकर इन किस्सों पर घंटों निकल सकते हैं। इस सबके बीच मैं मानता हूं डीयू ने सौ सालों में अगर अपने अहसासों को जिंदा रखा है तो अपने मूल्यों को भी जीवंत रखा है। निष्ठा द्वितीय सत्यम यूनिवर्सिटी का ये ध्येय वाक्य अपने स्टूडेंट के जीवन में लाइटिंग लैंप की तरह है।
12:18 PM, 30-Jun-2023

'डीयू ने हर मूमेंट को जिया'

पीएम मोदी ने कहा इस विवि ने हर मूमेंट को जिया, इस यूनिवर्सिटी ने हर मूमेंट में जान भर दी है। पीएम ने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर यूनिवर्सिटी के सभी प्रोफेसर और स्टाफ के साथ स्टूडेंट व पूर्व छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई देता हूं। आज इस आयोजन के जरिये यहां नए और पुराने स्टूडेंट भी साथ मिल रहे हैं। स्वभाविक है कुछ सदाबहार चर्चाएं भी होंगी। उन्होंने कहा नॉर्थ कैंपस के लोगों के लिए कमला नगर और मुखर्जी नगर से जुड़ी यादें और साउथ कैंपस वालों के लिए सत्य निकेतन के किस्से होंगे।
12:08 PM, 30-Jun-2023

पीएम मोदी ने डीयू को तीन भवनों की सौगात दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्विद्यालय को तीन भवनों की सौगात दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डीयू आना मेरे लिए घर आने जैसा है। डीयू हर महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी रहा है। 
11:40 AM, 30-Jun-2023

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 30-Jun-2023

काले कपड़े पहनने पर रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान छात्र और शिक्षकों के काले कपड़े पहनने पर रोक लगाई गई है।
11:10 AM, 30-Jun-2023

छात्रों के पोस्टर किए गए हैं प्रदर्शित

समारोह में छात्रों की ओर से बनाए गए पोस्टरों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें साल भर का लेखा-जोख देखने को मिल रहा है। किसी तरह डीयू ने 100 वर्ष की यात्रा की वह भी दिखाने की कोशिश की है। वहीं, डीयू को प्राप्त हुई उपलब्धि की भी इसमें झलक देखने को मिलती है। बारिश के मौसम को देखते हुए ठोस प्रबंध किए गए हैं।
11:08 AM, 30-Jun-2023

पीएम मोदी विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से निकले बाहर

पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गया है। करीब 11 बजे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से पीएम मोदी बाहर निकले।
11:05 AM, 30-Jun-2023

मेट्रो स्टेशन के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर मेट्रो से लेकर विवि. तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेट्रो स्टेशन के अंदर व बाहर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह पूछताछ की जा रही है। बिना पहचान पत्र के किसी को विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed