फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi can inaugurate Metro and domestic flight service before March 8 in Ghaziabad

आठ मार्च से पहले भी गाजियाबाद मेट्रो व घरेलू उड़ान सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी

Thu, 28 Feb 2019 05:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
PM Modi can inaugurate Metro and domestic flight service before March 8 in Ghaziabad
Ghaziabad Metro - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम अब आठ मार्च से पहले भी हो सकता है। बताया गया कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री का वाराणसी जाने का संभावित कार्यक्रम है। ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी मिली है कि उससे पहले की तिथि भी गाजियाबाद जिला प्रशासन को मिल सकती है। इसके बाद प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट गया है। डीएम रितु माहेश्वरी ने सभी विभागों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें सिकंदरपुर टर्मिनल से जुड़ा काम बृहस्पतिवार तक पूरा करने व मेट्रो का शेष कार्य तीन दिन में पूरा करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आठ मार्च से पहले संभावित कार्यक्रम को देखते हुए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है कि सड़क बनाने का काम जल्द पूरा करे। डीएम ने बैठक में जीडीए, नगर निगम और आवास विकास के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने हिस्से का काम दो दिन में पूरा कर लें। एनसीआरटीसी के अधिकारियों से कहा गया कि रैपिड ट्रेन व अपने प्रोजेक्ट को लेकर तीन मिनट का वीडियो बनाकर दें। साथ में एक मॉडल भी तैयार कर लें।
विज्ञापन


डूडा के परियोजना अधिकारियों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का कार्य दो दिन में पूरा करने के लिए कहा गया है। इसी बीच जीडीए ने सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया है। डीएम की मीटिंग के बाद जिले का पूरा प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही आचार संहिता लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सरकार भी चाहती है कि उद्घाटन का कार्य जल्द से करा लिया जाए। हालांकि अभी तक प्रशासन को प्रधानमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है लेकिन सारी संभावनाओं को देखते हुए सारी तैयारियां पहले से पूरी की जा रही हैं। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री को हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा, नया बस अड्डा से मेट्रो सेवा की शुरूआत के साथ रैपिड ट्रेन रूट निर्माण का भूमिपूजन भी करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed