{"_id":"664298fae84ee17bf20de933","slug":"pm-modi-can-hold-rally-in-delhi-on-18th-or-19th-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Rally: दिल्ली में 18 या 19 को पीएम मोदी कर सकते हैं रैली, 25 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Rally: दिल्ली में 18 या 19 को पीएम मोदी कर सकते हैं रैली, 25 मई को होगा मतदान
Tue, 14 May 2024 04:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 May 2024 04:19 AM IST
सार
पीएम मोदी की दिल्ली में रैली के लिए संभावित तारीखें 18-19 मई तय की गई हैं लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की अभी सहमति नहीं मिली है। नेताओं ने बताया की प्रधानमंत्री अन्य निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करने के लिए बाद में दिल्ली में एक और रैली कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सप्ताह के अंत में अपनी पहली रैली कर सकते हैं। इस संबंध में रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। पार्टी नेताओं ने बताया कि रैली स्थल को यमुना खादर क्षेत्र के रूप में चुना गया है जो उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आता है और पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भी सटा हुआ है।
विज्ञापन
रैली के लिए संभावित तारीखें 18-19 मई तय की गई हैं लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की अभी सहमति नहीं मिली है। नेताओं ने बताया की प्रधानमंत्री अन्य निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करने के लिए बाद में दिल्ली में एक और रैली कर सकते हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ जैसे पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के प्रचार कार्यक्रम को भी औपचारिक रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन