फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi and CM Yogi today in Grano to attend expo mart

कॉप-14 में बोले पीएम मोदी, भारतीय संस्कृति में धरती मां है, इसे बचाना बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 09 Sep 2019 01:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and CM Yogi  today in Grano to attend expo mart
कॉप फोर्टीन सम्मेलन में मौजूद पीएम मोदी - फोटो : ani

ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो-मार्ट में आयोजित किए जा रहे ग्लोबल कंवेंशन कॉर्पोरेशन ऑफ पार्टीज-14 (कॉप-14) में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वीवीआईपी पहुंचे हैं। इस मौके पर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचने वाले थे लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। दरअसल मुख्यमंत्री योगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने दिल्ली जाएंगे। वहां वह रक्षा एक्सपो को लेकर उनसे बैठक करेंगे।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में कॉप-14 सम्मेलन में कुल 196 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे लेकिन यहां पाकिस्तान डेलिगेट्स की सीट खाली पड़ी रही। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताकर किया।
विज्ञापन


पीएम के संबोधन की बड़ी बातें
-पीएम मोदी ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में प्रकृति और मनुष्य के बीच में जो संबंध है वह भी बताया।
- भारतीय संस्कृति में धरती मां है। हम सुबह उठकर जब धरती को स्पर्श कर प्रणाम करते हैं तो उसका मतलब है कि हम उसे धन्यवाद दे रहे हैं।
- इस समय पूरा विश्व क्लाइमेट चेंज की समस्या से जूझ रहा है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत प्रकृति की रक्षा करने के हर प्रयास में आगे रहेगा।
- हमारे सामने तीन बड़ी चिंताएं हैं।
- जलवायु परिवर्तन का धरती पर नकारात्मक असर पड़ता है।
- मैं यूएनसीसीडी के सदस्यों से जल संरक्षण योजना बनाने का आह्वान करता हूं।
- किसान की आय दोगुनी करने का भी प्रयास है।
- जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग पर भी हम ध्यान दे रहे हैं।
- हम सिंगल यूज प्लास्टिक को गुड बाय कहने का हर प्रयास कर रहे हैं।
- हम प्रकृति संरक्षण में हर किसी का प्रयास चाहते हैं। हमने स्वच्छ भारत अभियान में ये करके दिखाया जहां हर वर्ग के लोग इससे जुड़े। सिंगल यूज प्लास्टिक के मामले में भी हम यही चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस मामले युवा सबसे आगे आते हैं।
- भारत अपने अन्य मित्र देशों की भूमि विकास में भी मदद करने को तत्पर है।
- हमारे पूर्वजों की सोच बहुत ऊंची थी। वह मैं और हम के रिश्ते में विश्वास रखते थे। सबकी उन्नति की बात करते थे। वह जल, थल, वायु, वनस्पति, पशु, पक्षी सबसे रिश्ते की बात करते थे। वह विश्व एक परिवार है ऐसी धारणा रखते थे और हमें भी इसी पर काम करना चाहिए।

क्या है कॉप?

कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज यानी कॉप, कंवेंशन का सर्वोच्च निर्णायक निकाय है। कन्वेंशन के सभी राज्य जो इसके प्रतिनिधि हैं वह सभी कॉप में हिस्सा लेकर यह विचार विमर्श करते हैं कि जो बातें लागू पिछले कंवेंशन में तय हुई थी वह लागू हुई कि नहींकिसी भी अन्य कानूनी उपकरणों के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हैं जो सीओपी अपनाता है और कंवेंशन के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक निर्णय लेता है, जिसमें संस्थागत और प्रशासनिक व्यवस्था भी शामिल है।

यह रूट रहे डायवर्ट

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर से डीएनडी फ्लाईवे, फिल्म सिटी फ्लाईओवर, महामाया फ्लाईओवर के रास्ते एक्सप्रेसवे होकर एक्सपोमार्ट तक आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन किया।

एक्सपोमार्ट से वापस इसी रास्ते पर भी डायवर्जन किया गया है। एक्सपोमार्ट से आईएफएस विला गोल चक्कर होकर एनएसजी सोसायटी गोलचक्कर से चूहड़पुर चौक होकर जीबीयू के बीच भी रूट डायवर्जन किया है। 

वहीं, एक्सपोमार्ट गेट नंबर-1 से सर्विस रोड होकर कैलाश अस्पताल की ओर जाने वाले व कैलाश अस्पताल की ओर से सर्विस रोड होकर एक्सपोमार्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed