फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM has failed to rein corruption: Kejriwal

PM भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम हुए हैं: केजरीवाल

Fri, 30 Jan 2015 12:30 AM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
PM has failed to rein corruption: Kejriwal

सदर विधानसभा क्षेत्र में फिल्म स्टार और आप की नेता गुलपनाग ने बाइक रैली की अगुवाई की। रैली के दौरान वह भी बाइक चला रही थी। उधर, अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास ने गत दिनों की भांति बृहस्पतिवार को भी धुआंधार सभाएं की।

विज्ञापन


गुल पनाग ने सदर इलाके शास्त्री नगर से बाइक रैली की अगुवाई आरंभ की। रैली अनेक रास्तों से निकलने के बाद समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। लोगों में उनकी एक झलक देखने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन


उन्होंने कई जगह एकत्रित भीड़ को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही हर तरह से दिल्ली की तस्वीर बदल सकती है और लोगों की दूर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने मंगोलपुरी और किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर दिल्ली को नरक बना दिया है।

लोग नारकीय जीवन जीने विवश है। अनाधिकृत कॉलोनियों, पुर्नवास बस्तियों और गांवों में सुविधाओं का घोर अभाव है। लोगों को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए निजी संस्थाओं का सहारा लेना पड़ रहा है।

भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं मोदी

PM has failed to rein corruption: Kejriwal

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते रहे है। रिश्वत दिए बिना उनका कार्य नहीं होता। आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार के दौरान सभी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म हो गया था।

उन विभागों में रिश्वत लेनी बंद हो गई जो दिल्ली सरकार के अधीन भी थे। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा सके। उनकी आंखों के सामने दिल्ली में चारों ओर भ्रष्टाचार हो रहा है।

आप नेता कुमार विश्वास ने बिजवासन, संगम विहार और कालकाजी इलाके में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं की। इस मौके पर उन्होंने कविताओं के माध्यम से भाजपा और कांग्रेस की निंदा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिली हुई है। यह खुलासा दिल्ली विधानसभा में गत वर्ष 13 और 14 फरवरी को सामने आ चुका है। जब दोनों दल आप सरकार के खिलाफ एक हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed