फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   plot to murder a witness was being hatched from Mandoli Jail four people including Chenu in Delhi

Delhi: मंडोली जेल से रची जा रही थी गवाह की हत्या की साजिश, छेनू समेत 4 गिरफ्तार, पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

Tue, 03 Feb 2026 04:28 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Feb 2026 04:28 AM IST
सार

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू जेल में ही एक अहम गवाह की हत्या की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय से कार्रवाई कर टारगेटेड किलिंग की इस वारदात को रोक दिया है।

विज्ञापन
plot to murder a witness was being hatched from Mandoli Jail four people including Chenu in Delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू जेल में ही एक अहम गवाह की हत्या की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय से कार्रवाई कर टारगेटेड किलिंग की इस वारदात को रोक दिया है। स्पेशल सेल ने गैंगस्टर छेनू व उसके तीन शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद की गई है।  

विज्ञापन


स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि एसीपी कैलाश बिष्ट व इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम ने 24 जनवरी, 2026 की रात को जेपीसी अस्पताल, शास्त्री पार्क के पास घेराबंदी की और चौहान बांगर के रहने वाले 22 वर्षीय अदीब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


अदीब ने पूछताछ में खुलासा किया कि हथियार इरफान उर्फ छेनू पहलवान के आदेश पर हत्या करने के लिए खरीदा गया था। इरफान इस समय मंडोली जेल में बंद है। अदीब ने साजिश में शामिल अपने साथियों फरमान और आमिर का भी नाम बताया। पुलिस को जांच में  पता लगा कि छेनू पहलवान के साथी उस्मान ने शूटरों को बांटने के लिए चाय की दुकान के मालिक को सुपारी की रकम पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया  की टीम ने अदीब की निशानदेही पर 26 जनवरी को फरमान और 27 जनवरी को उस्मान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 28 जनवरी इरफान उर्फ छेनू पहलवान को भी जेल से गिरफ्तार कर लिया। 


पांच कारतूस दिए थे 
फरमान एक ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर में आरोपी अदीब से मिला। सेंटर से बाहर आने के बाद वह अदीब के रेगुलर संपर्क में था और दोनों साथ में ड्रग्स लेते थे। हाल ही में, अदीब ने उससे संपर्क किया और बताया कि वह छेनू पहलवान के कहने पर मर्डर की साजिश कर रहा है और इसके लिए उसे हथियार और पैसे मिल चुके हैं। फरमान भी इस जुर्म में शामिल होने के लिए तैयार हो गया और अदीब ने उसे 5 कारतूस दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed