फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   plot row: one killed in firing, 100 round fire in noida

जमीन विवाद में एक को गोली मारी, 100 राउंड गोलियां चली

Mon, 28 Apr 2014 02:31 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
plot row: one killed in firing, 100 round fire in noida

नोएडा के सेक्टर 58 के नजदीक कनावनी गांव में सोमवार को दो गुटों का झगड़ा इतना बढ़ा कि उनमें से एक गुट ने दूसरे गुट के एक लड़के को गोली मार दी।

विज्ञापन


इलाज के दौरान लड़के की अस्पताल में मौत हो गई। इस बवाल में छह अन्य लोगों को गोली लगी, जिन्हें पास के ही शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान जयराज के पोते राहुल को गोली लगी, जिसकी मौत अस्पताल में हो गई है।

70 गज का प्लॉट है विवाद का मुख्य कारण

plot row: one killed in firing, 100 round fire in noida

पुलिस सूत्रों के अनुसार 70 गज के प्लॉट के कारण दलितों और गुर्जरों के बीच विवाद था। इसी विवाद के कारण पहले मारपीट हुई और उसके बाद करीब 100 राउंड गोलियां चली हैं।

इस बवाल में एक गाड़ी को भी आग लगा दी गई है। नोएडा सेक्टर 58 थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराने में लग गई है। कनावली गांव में लोगों में खौफ है।

पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। चूंकि मामला स्‍थानीय लोगों का है, पुलिस भी इसे जोर जबरदस्ती के बजाय समझा बुझाकर सुलाझाना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed