Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pledge of Harmony: A glimpse of all religions seen in the ceremony

सौहार्द की शपथ : समारोह में दिखी सर्वधर्म की झलक, रामलीला मैदान में जुटे मैदान से पहाड़ तक के लोग

Fri, 21 Feb 2025 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 06:02 AM IST
सार

27 साल बाद भाजपा की सत्ता पर वापसी ने हर किसी धर्म व वर्ग पर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। इसकी झलक बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह में दिखी। यहां सर्वधर्म के लोग दिखे।

विज्ञापन
Pledge of Harmony: A glimpse of all religions seen in the ceremony
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में  शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समर्थकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक रामलीला मैदान दिल्ली की नई मुख्यमंत्री व मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना है। 27 साल बाद भाजपा की सत्ता पर वापसी ने हर किसी धर्म व वर्ग पर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। इसकी झलक बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह में दिखी। यहां सर्वधर्म के लोग दिखे।

विज्ञापन


स्लिम, पंजाबी, सिख, जैन हो या हिंदू, हर किसी धर्म व पंथ के लोग नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। उत्तराखंड, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लोग आए थे। विशेष बात ये है कि समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग देर रात से ही आ गए थे।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के अंदर और बाहर माहौल देखने लायक था। कोई हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचा था, तो कोई भगवा झंडे लेकर आया था। ऐसे में मानो पूरा इलाका भगवामय हो गया। आलम यह रहा कि कई लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में वह लोग बाहर से ही नेताओं को सुनते नजर आए। हालांकि, हर कोई एक बार अपने नेताओं की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। जैसे ही किसी नेता की गाड़ी रामलीला मैदान के इर्द-गिर्द आती, वैसे ही पूरी सड़क भाजपा के नारों से गूंज उठती।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह थी कि सिविक सेंटर की तरफ से मैदान का प्रवेश द्वार लोगों की भीड़ से पटा दिखा। ओखला से दोस्तों के साथ आए फैसल खान ने कहा कि भाजपा की नीतियां बेहतर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए यहां आए। मोदी है तो सब मुमकिन है। रोहिणी से दोस्तों के साथ आए रोहन बग्गा ने बताया कि निमंत्रण पत्र होने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लोग
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लोग पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि वह बुधवार रात को ही यहां पहुंच गए थे। ऐसे में कई लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से आए अंकित पंवार ने बताया कि भाजपा ने दिल्ली में जबरदस्त जीत दर्ज की है। जब चुनावी परिणाम आए थे, वैसे ही तय कर लिया था कि किसी भी तरह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है।


समारोह में शामिल नहीं हो सके कई लोग
उत्साह इतना था कि रामलीला मैदान लोगों से भर गया था। ऐसे में समय से नहीं पहुंचने वाले लोगों को समारोह बाहर से ही देखना पड़ा। कई लोग समारोह में शामिल नहीं हो सके, जिससे कई लोग मायूस नजर आए। सुरक्षाकर्मी भी ऐसे लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर हटा रहे थे। शालीमार बाग से कई लोग समारोह में शामिल होने के लिए सुबह पहुंचे थे। इन्हीं में से कुछ लोगों को अंदर प्रवेश नहीं मिला। मोहम्मदपुर गांव से आए भरत डागर ने बताया कि वह कई घंटे लंबी लाइन में लगे रहे, लेकिन मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed