फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plea in High Court for investigate Hauz qazi violence by SIT

हौजकाजी बवाल एसआईटी बनाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका, की गई विभागीय कार्रवाई की मांग

Thu, 04 Jul 2019 06:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Plea in High Court for investigate Hauz qazi violence by SIT
delhi hauz qazi communal tension - फोटो : अमर उजाला

लाल कुआं स्थित मंदिर में तोड़फोड़ व हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व हालात पर काबू पाने में नाकाम पुलिसकर्मियों पर उचित विभागीय कार्रवाई की मांग भी की गई है। 

विज्ञापन


अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव की इस याचिका पर मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई हो सकती है। याचिका में कहा गया है कि 30 जून को पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेकाबू हो गई थी। इस विवाद के बाद कई स्थानों पर पत्थरबाजी भी हुई। इसमें करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। कई लोग घायल भी हुए थे।  
विज्ञापन


याची का कहना है कि पुलिस को इलाके में शांति कायम करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए केस की जांच विशेष दल से कराई जाए और जिम्मेदार लोगों को सजा दिलवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed