{"_id":"df487f56fe5d0494b56d6dfefb5738f3","slug":"plea-in-high-court-against-faridabad-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माणः हाईकोर्ट को गुमराह कर रहा है निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माणः हाईकोर्ट को गुमराह कर रहा है निगम
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण के मामले में याचिकाकर्ता केएल गेरा ने नगर निगम पर हाईकोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अवैध निर्माण के मामले में 4 अप्रैल को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता गेरा के वकील ने अवैध निर्माणों के बारे में अदालत को बताया कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में अधिकारी बेखौफ हो चुके हैं।
विज्ञापन
निगम के अधिकारी हर बार एक-दो निर्माण में थोड़ी तोड़फोड़ करके उसकी फोटो खींचकर अदालत में पेश कर गुमराह करते हैं। गेरा का यह भी आरोप है कि निगम अधिकारी 261 कानून का नोटिस देकर अपनी खानापूर्ति कर देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में हुडा व नगर निगम को संयुक्त रुप से अतिक्रमण के खिलाफ कदम उठाने को कहा है लेकिन दोनों विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 मई को निर्धारित की गई है।