दिल्ली: कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका दायर, हाईकोर्ट में सुनवाई टली; जानें वजह
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। जिसमें इस प्रदर्शन को रोकने की मांग की गई है।
विस्तार
कॉकक्रोच जनता पार्टी के कनॉट प्लेस में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को एक याचिका दाखिल की गई। याचिका में कहा गया है कि इस विरोध प्रदर्शन को रोका जाना चाहिए।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे ने वकील से कहा है कि वे दोपहर ढाई बजे मामले की पूरी जानकारी दें। आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामलों में दिए गए आदेशों की कॉपी के साथ पेश हों। कोर्ट ने कहा कि उच्च न्यायालय उसके बाद ही याचिका पर विचार करेगा।
The plea against the Cockroach Janta Party’s (CJP) proposed protest at Connaught Place tomorrow was mentioned before the Delhi High Court on Thursday. “This protest has to be stopped.” Acting Chief Justice Nitin Wasudeo Sambre asked the counsel to return at 2:30 PM, after the Supreme Court hears the related protest matters, stating that the High Court would consider the plea thereafter.
— ANI (@ANI) October 15, 2026
सीजेपी 16 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर को प्रदर्शन का एलान किया। दिपके ने बुधवार को वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि, सभी लोग 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे। ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं लेकिन मुझे परवाह नहीं।
दिपके बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय भीड़ उन पर चिल्लाने लगी। एक पैसेंजर ने कहा- क्यों देश को खराब कर रहा भाई। इस पर दिपके ने बस थम्स अप का इशारा किया और चुपचाप चले गए।