फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Playground built on vacant land in Delhi

दिल्ली में खाली पड़ी जमीनों पर बनेगा खेल का मैदान

Thu, 03 Mar 2016 03:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Mar 2016 03:52 AM IST
विज्ञापन
Playground built on vacant land in Delhi

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) खाली पड़ी जमीन पर खेल का मैदान विकसित करने जा रहा है। योजना के तहत पूर्वी दिल्ली में इस तरह के चार खेल मैदानों का विकास होगा। स्थानीय निवासियों को यहां फुटबाल, वॉलीबाल खेलने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


डीडीए अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी में फिलहाल नेब सराय, मैदान गढ़ी, पश्चिम विहार व द्वारका में खेल के मैदान हैं। नए सिरे से डीडीए गाजीपुर गांव, मयूर विहार डिस्ट्रिक सेंटर, शास्त्री पार्क व बुलंद मसजिद के नजदीक खाली पड़े मैदानों का विकास करेगी।
विज्ञापन


डीडीए का मानना है कि इसका दोहरा फायदा होगा। एक तरफ डंपिंग ग्राउंड में तब्दील होते इन मैदानों को साफ करने से आबोहवा शुद्ध होगी। वहीं, रिहायशी कालोनियों के नजदीक विकसित होने वाले खेल मैदानों से लोगों की सेहत भी सुधरेगी। जल्द ही लोगों को इन स्थानों पर खेल की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed