{"_id":"58f1c8b2e52ed766fedfc11e3ffa44d1","slug":"plastics-factory-fire-mage-was-found-hours-later-grasp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 22 स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से दमकल टीम को आग पर काबू करने में करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
आग से कितना नुकसान हुआ इसका आकलन किया जा रहा है। सेक्टर-23 में रहने वाले सीताराम की सेक्टर 22 स्थित संजय कॉलोनी में गर्ग पॉलीमर नाम से प्लास्टिक दाना आदि बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
सीताराम के मुताबिक पिछले काम नहीं होने की वजह से पिछले चार-पांच दिन से फैक्ट्री बंद कर रखी थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने फैक्ट्री के एक हिस्से में धुआं उठते देखा।
विज्ञापन
आग लगने की आशंका पर लोगों ने उन्हें, फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस और मालिक पहुंचते फैक्ट्री के अंदर ऊंची लपटें उठने लगीं।
आरोप है कि दमकल की गाड़ी सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी।