{"_id":"68dbfa8bad208b8ec400cbdf","slug":"plaster-of-hostel-room-falls-in-safdarjung-hospita-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-106946-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में हॉस्टल के कमरे का गिरा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में हॉस्टल के कमरे का गिरा प्लास्टर
विज्ञापन
- मेडिकल के एक छात्र को लगी मामूली चोट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के एक हॉस्टल में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। इसमें एक मेडिकल का छात्र घायल हो गया। हालांकि अस्पताल का दावा है कि छात्र को मामूली चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार बॉयज हॉस्टल की सातवीं मंजिल पर स्थित एक कमरे की छत का प्लास्टर गिर गया।
इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है। इस वीडियो में छत से गिरा प्लास्टर कमरे में बिखरा पड़ा नजर आ रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह इस मामले की जांच करवा रहे हैं। हॉस्टल की इमारत की जांच के लिए इंजीनियर को बुलाया जाएगा जिससे मरम्मत का कार्य किया जा सके।