फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   plaster of a hospital fallen one injured in gurugram

अस्पताल की छत का प्लास्तर गिरा, कर्मचारी का सिर फटा

Wed, 31 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 31 May 2017 12:30 AM IST
सार



लहूलुहान हुआ, घायल को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

विज्ञापन
plaster of a hospital fallen one injured in gurugram

विस्तार

सिविल अस्पताल में सोमवार रात को इमरजेंसी वार्ड की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। घटना में गेट के बाहर तैनात एक कर्मचारी का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल की पीएमओ मौके पर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया। हालांकि चिकित्सकों ने घटना में घायल कर्मचारी को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ, जब सड़क दुर्घटना में घायल एक बच्चे को उसके परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

उस दौरान एंबुलेंस इमरजेंसी के बाहर जैसी ही पहुंची, तो अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा आनन फानन में उसे अंदर ले जाया गया। बताया गया कि इसी दौरान तकरीबन 10 बजकर 38 मिनट पर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां पर मौजूद अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दामोदर चपेट में आ गया और उसका सिर फट गया। इससे इमरजेंसी वार्ड में पहले से भर्ती मरीज डर गए। कई मरीज तो बिस्तर छोड़कर उठ खड़े हुए लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों व मौजूद चिकित्सकों ने किसी तरह से समझा बुझाकर स्थिति नियंत्रण में की। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि घटना में घायल कर्मचारी को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई।
                                  
आईआईटी की टीम ने किया था सर्वे
ज्ञात हो कि एक माह पूर्व जर्जर बिल्डिंग का सर्वे करने पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम ने अस्पताल का जायजा लिया था। उस दौरान टीम पूरी बिल्डिंग से तकरीबन 7 सैंपल अपने साथ जांच के लिए ले गई थी। बताया जाता है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकेगा कि बिल्डिंग कितनी सुरक्षित व खतरनाक हैं।


इमारत की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य मुख्यालय व पीडब्लूडी को सूचित किया जा चुका है। खुद अस्पताल प्रशासन द्वारा 23 लाख रुपये के बजट से रुड़की टीम को बुलाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि अस्पताल की नई इमारत बनेगी या मरम्मत होगी।-डॉ. कांता गोयल, पीएमओ, सिविल अस्पताल, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed